देख तो संगी हमर गाँव मा...एकता परिषद संगठन का सामूहिक गीत
ग्राम-कुतरेल, जिला-रायपुर (छत्तीसगढ़) से सुरजो बाई एकता परिषद् संगठन का सामूहिक गीत सुना रही हैं:
देख तो संगी हमर गाँव मा-
एकता संगठन लहर गे-
पुन्नी के चंदा अंजोर मा – भारत के भुइयां काहर गे-
देख तो संगी हमर गाँव मा-
एकता संगठन लहर गे...
Posted on: Feb 21, 2018. Tags: SONG SURJO BAI VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव के हैण्डपम्प से लाल पानी निकलता है, 10 साल से दूसरे पंचायत से पानी लाकर पी रहे...
वार्ड क्रमांक 13 ग्राम-कोड़ाकुर्री, पंचायत-बरेली, ब्लाक-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से सुरजूराम बता रहे है कि उनके गाँव में एक हैण्डपम्प है और उसमे भी लाल पानी आता है लगभग 10 वर्ष हो गया है | वे लोग दूसरे पंचायत दमकसा के डोंगरी पारा से पानी लाकर पीते है और उनके वार्ड में 15 मकान है, हैण्डपम्प को ठीक करवाने के लिए उन्होंने कई सरपंच सचिव के पास शिकायत भी किये है तो कहते है P.H.E. विभाग से बात करने पर ठीक कर देंगे बोल बोलकर गाँव के लोगो को गुमराह कर रहे है| इसलिए साथी मदद की मांग कर रहे है इन अधिकारियो से बात करके हैण्डपम्प ठीक करवाने में मदद करें: सरपंच@9479166234, C.E.O.@7587054500. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@7646979826.
Posted on: Feb 17, 2018. Tags: SONG SURJURAM RAJURAM UIKEY LOMESH UIKEY VICTIMS REGISTER
हम लोगो ने पांच साल पहले रोड में काम किया था, मजदूरी भुगतान आज तक नहीं हुआ है...
ग्राम-हिल्चुर, पंचायत-दमकसा, ब्लाक-दुर्गुकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से बिरझूराम, सनरा बाई, मंगली बाई ,सनारो बाई, कांडूराम बता रहे है कि पांच साल पहले रोड में काम किये थे उसका भुगतान नही हुआ है कुछ लोगो का मिल गया है उसके लिए उन्होंने सरपंच सचिव के पास कई बार शिकायत किये थे कहते है कि नाम कट गया है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात करके उनका मजदूरी भुगतान दिलवाने में मदद करें: सचिव @7770931358, रोजगार सहायक@7587477416, C.E.O@7587054500. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9406208904.
Posted on: Jan 22, 2018. Tags: BIRJURAM SANRA BAI MANGLI BAI SONG VICTIMS REGISTER
जब मांगे हे मजूरिया तो लाठी मारे रे...गरीबी गीत
ग्राम-राजवाडा, प्रखंड-मुसहरी, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से अर्जुन साहनी एक गीत सुना रहे हैं:
भाषण में गरीब कहके शासन कर हे-
जब मांगे हे मजूरिया तो लाठी मारे रे-
भाषण में गरीब कहके शासन कर हे-
जब मांगे हे मजूरिया तो लाठी मारे रे...
Posted on: Jan 07, 2018. Tags: ARJUN SAHANI SONG VICTIMS REGISTER
रे रे लोयो रेला रेला, रे रे लोयो रेला रेला...रेला गीत -
ग्राम-रानी डोंगरी, ब्लाक-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से आशा बाई, गिरजा बाई एक रेला गीत सुना रही है:
रे रे लोयो रेला रेला, रे रे लोयो रेला रेला-
चलो मामा गवर खेदा, चलो मामा गवर खेदा-
मिरगा मारेला मामा जाबो, मिरगा मारेला मामा जाबो-
कटे जंगल मामा जाबो, कटे जंगल मामा जाबो-
माडी विलो री री रीलो माडी विलो री री रीलो-
झालिया मारी मामा जाबो, झालिया मारी मामा जाबो...

