गांव के स्कूल में बाऊंड्रीवाल की समस्या है, बाऊंड्री वाल नहीं होने से बच्चे सड़क में खेलते हैं, लेक
ग्राम पंचायत-बड़ेकिलेपाल, पांडू पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मनकूराम पोयाम बता रहे हैं कि उनके गांव के स्कूल में बाऊंड्री वाल की समस्या है, बाऊंड्री वाल नहीं होने से बच्चे सड़क में खेलते हैं और पौधे लगाते हैं तो पशु खा जाते हैं, इसलिये और हैंडपंप नही लगा हैं, बच्चें लोगों को पानी पिने के लिए दूर जाना पड़ता हैं, उन्होंने अपनी बात को ग्राम सुराज में रखा लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई, इसलिये वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच@977025457, CEO@9406016762, कलेक्टर@8488956694.
Posted on: Oct 04, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM BOUNDARY WALL CG GUHAR MANKURAM POYAM
हमारे में हैण्डपंप नहीं है, शिकायत करने के बाद भी कोई सुनते नहीं है, कृपया मदद करें...
डोकम पटेलपारा, पंचायत-बिरगाली, ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर, छतीसगढ़ से मनकुराम पोयम बता रहे है कि उनके पटेलपारा में 6-7 घर की बस्ती है लेकिन वहां पर आज तक हैण्डपंप नहीं लगा है | वे लोग खेतो से पानी लाकर पीते है | हैण्डपंप के लिये उन्होंने अधिकारियों के पास शिकायत भी किये थे लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि संबंधित अधिकारियों से बात करके हैण्डपंप लगवाने में मदद करें : संपर्क@7974825407. सरपंच@8895830157, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Oct 03, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR BIRGALI CG HANDPUMP PROBLEM MANKURAM POYAM
हमारे पारे रोड नहीं बना है, शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है...
ग्राम-तितरी, पंचायत-सावंगेल, विकासखंड-बास्तानार, जिला बस्तर से मनीराम पोयाम बता रहे है कि उनके गाँव के स्कूल तक रोड बना है लेकिन उनके पारा जाने के लिये 3 किलोमीटर तक रोड नहीं बना है और उधर दो पारा है बांगापारा और पांडोपारा दोनों पारे के लोग एक ही रास्ते से चलते है | उसके लिये उन्होंने विधायक और जिला सीईओ को भी दिये थे लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है : संपर्क नंबर@7587754391, सरपंच@9406105640, सचिव@9424126120, कलेक्टर@8458956694, CEO@9406016762.
Posted on: Oct 03, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG MANIRAM POYAM ROAD PROBLEM
Impact : सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड करने के बाद हैण्डपंप सुधार दिये है, सभी लोगो को धन्यवाद...
ग्राम-ढोकम रामापारा, पंचायत-बिरगाली, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सन्नूराम पोयामी बता रहें हैं कि उनके गाँव का हैण्डपंप खराब था, तो उन्होंने पांच महिना पहले सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड किये थे, करने के बाद 10 फरवरी 2021 को हैण्डपंप को ठीक कर दिए, अब पुरे गाँव वालो को पानी मिल रहा हैं, सभी लोग खुश है | इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की | सम्पर्क नम्बर @7686980155.
Posted on: Oct 03, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG HANDPUMP IMPACT SANNURAM POYAMI
हमारे गाँव के हैण्डपंप खराब है, शिकायत करने पर अधिकारी सुनते नहीं है, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-गडदा बर्चेपाल, ब्लॉक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर, छत्तीसगढ़ से रामू पोयम बता रहे है कि उनके गाँव में 9 हैण्डपंप है लेकिन सभी हैण्डपंप 3 महीने से खराब है 65 घर की बस्ती है | हैण्डपंप खराब होने के कारण सभी लोग आधा किलोमीटर दूर नाले का पानी लाकर पीते है | हैण्डपंप ठीक करवाने के लिये अधिकारियों के पास शिकायत भी किये थे लेकिन आज तक ठीक नहीं करवाए | इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि संबंधित नंबरों में बात करके हैण्डपंप सुधरवाने में मदद करें : सरपंच@9131604165, सीईओ@8889251366, संपर्क@8305864593.
