बुजुर्गो का पेंशन का पैसा न मिलने की समस्या कृप्या मदद करें
रूंडीपारा ग्राम पंचायत~बागमुण्डी.विकास खण्ड बास्तानार .जिला बस्तर छत्तीसगढ़.से हडमो मंडावी बता रहे है मुझे पेंशन का पैसा नहीं मिलता है सरपंच,सचिव भी नहीं आते हैं जितने भी बुजुर्ग है ऐ सभी बुजुर्गो को पेंशन का पैसे नहीं मिलता हैं.वोट भी देते है फिर भी पेंशन नही मिलता है.हडमो मंडावी का उम्र 50 साल से भी अधिक हैं कृप्या मदद करें! सरपंच@6269813062.सीओ@9406016762.
Posted on: Oct 24, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG. PENSION PROBLEM
विकलांग पेंशन की समस्या;कृप्या मदद की अपील....
गाँव कोटवरपारा ग्राम पंचायत मुतेनपाल जिला बस्तर छत्तीसगढ़ से सायबो राम बता रहे है कि वह विकलांग है,उसका दायाँ पैर कमजोर है चल नही पाता है वह डॉक्टर के पास कई बार गये थे डॉक्टर उन्हें विकलांग पेंशन के लिए सर्टिफिकेट फॉर्म दिये, उसे फोटो कॉपी करके सरपंच और सचिव के पास जमा किये थे,परन्तु उनका कागजात सरकार के पास नहीं पहुँच पा रहा हैं|यहाँ तक कि जनपद पंचायत में भी जमा किये थे,इसका भी कोई जवाब नहीं मिला|इस प्रकार उन्हें विकलांग पेंशन के लिए कोई मदद नहीं कर रहें हैं |उनके बच्चें भी हैं,उन्हें पढ़ाने में दिक्कत हो रहा हैं|कृप्या मदद की अपील|यहाँ के सचिव से संपर्क @9407993690. सी.ई.ओ.बास्तानार @9406016762.सरपंच मुतेनपाल@8815962152.
Posted on: Oct 24, 2021. Tags: BASTAR C.G. HANDICAP PENSION PROBLEM SAYBO
निराश्रित महिला पेंशन नहीं मिल रहा है, आवेदन पर सुनवाई नहीं होती है...
ग्राम पंचायत-पाइकपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जमुनी ठाकुर बता रही हैं, लच्छुन दाई जिनकी उम्र 60 वर्ष है और दूसरी भगवती है, दोनों को निराश्रित महिला पेंशन नहीं मिल रहा है, उन्होंने सचिव सरपंच के पास आवेदन किया है लेकिन पेंशन नहीं मिल रहा है इसलिये सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रही हैं कि दिये नंबरों पर बात कर निराश्रित पेंशन दिलाने में मदद करें: सरपंच@6268603669, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Oct 21, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG GUHAR JAMNI THAKUR PENSION
मैं 65 साल से अधिक की हूँ पर अभी नही मिल रहा हैं वृद्धा पेंशन कृपया वृद्धा पेंशन दिलाने में मदद करे
छत्तीसगढ़ राज्य जिला बस्तर ब्लाक दरभा ग्राम पंचायत-मामडपाल (आमापारा) से गुरबारी बाई (65) वर्ष वृद्धा पेंशन नही मिलने की समस्या बता रहें हैं जो इस समस्या के लिए दो बार ग्राम पंचायत सरपंच सचिव को शिकायत किये किन्तु उनके द्वारा कोई कार्यवाही नही किये इसलिए सीजीनेट सुननें वाले साथियों से अनुरोध कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबर पर बात करके वृद्धा पेंशन दिलाने में मदद करें: सचिव@9407664666, संपर्क@9302775607
Posted on: Oct 21, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA GURBAARI BAI OLD AGE PENSION PROBLEM
विधवा पेंशन नहीं मिल रही है, सरपंच सचिव भी ध्यान नहीं देते, कृपया मदद करे...
ग्राम-गढ़िया, ब्लॉक-लोहण्डीगुड़ा, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से भीमबत्ती पति का नाम (स्वर गणेश) बता रही है की 3 वर्ष से उनको विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है, उनके घर में कोई करने वाले नहीं है, खाने पीने का बहुत दिक्कत होती हैं, इसके लिए उन्होनें सरपंच सचिव के पास आवेदन भी दिया गया है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है, इसलियें वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया अधिकारियों को फ़ोन कर पेंशन दिलाने में मदद करे : संपर्क नंबर@7828664663, सरपंच@9407758523, सचिव@9403414674. (181786) GT
