गॉव में पानी पिने का कोई सुविधा नहीं है,हमलोग जंगल में नाले से पानी लाकर पीते हैं,पानी गन्दा रहता ह
रमैया जी ग्राम दुदकपाली पंचायत दुदकपाली,मंडल भोपालपली,जिला भोलपली,तेलंगाना से बता रहे है इनके गॉव में पानी पिने का कोई सुविधा नहीं है,हमलोग जंगल में नाले से पानी लाकर पीते हैं,पानी गन्दा रहता है फिर भी उसी पानी को पीना पड़ता है,सरपंच के माध्यम से बोर लगाना चाहते हैं लेकिन फारेस्ट मना कर रहे हैं,हमारे गांव में बोर लगाने में मदद करें,सहायक कलेक्टर,आई टी डी ए एटूरनगरम@ 8985905707 7259908337,संपर्क ब्यक्ति 6305615491
Posted on: Oct 06, 2022. Tags: BHOLPALLI BHOPALPALLI PROBLEM TG WATER
रोड नहीं होने से लोगों को दिक्कत होती है, कृपया मदद करें-
भीमा ग्राम भनडलापाल चंद्रगुडा, जिला भाद्रदी कोतागुडम तेलंगाना से इनके गाँव मे सड़क नहीं है। उनके गाँव में 40 घर है रोड एक किलोमीटर रोड भी नहीं है। यहा आना जाना करने मे बारिश के दिनों में बहुत दिक्कत होता है। कहीं बार सरपंच सचिव को भी बोले करवाएंगे बोले पर अभी तक नहीं हो पाया है| बारिश के समय बहुत परेशानी होता ह। कोई बीमार पड़ जाने से कन्धे से बोह कर लेके जाना पड़ता है। सरपंच@9177138193, पारेस्ट डिपार्टमेन्ट जो रोड बनाने से मना करते हैं उनका संपर्क नंबर@9440810085, संपर्क व्यक्ति@9347163852.
Posted on: Sep 28, 2022. Tags: BHADRADI BHANDALAPAL KOTAGUDEM PROBLEM ROAD TG
बिजली नहीं होने के कारण गांव के लोग अँधेरे में रहते हैं, कृपया मदद की अपील-
ग्राम-सकायागु, पंचायत-रासेमगुडेम, ब्लाक-मुलाकालापल्ली, जिला भद्राद्री कोठागुडम (तेलंगाना) से भीमाराजू जी बता रहे हैं उनके गांव में बिजली नहीं है, बिजली नहीं होने से रात में खाना बनाने के और बचों को पढाई करने में बहुत दिक्कतों का सामना कर्ण पड़ता है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| सरपंच@8501819566,संपर्क नंबर@7893857443, MPDO@9505921889,
Posted on: Sep 28, 2022. Tags: BHADRADI KOTAGUDEM LIGHT MULAKALAPALLI PROBLEM TG
गांव में स्कूल नहीं होने के कारण बचों को शिक्षा नहीं मिल पा रही है. कृपया मदद करें-
ग्राम धर्मानगर, पंचायत सीतारामपुरम, मंडल-मुलाकलापल्ली, जिला भद्राद्री कोठागुडेम तेलंगाना से शिधु जी बता रहे हैं 55 घर है जो छत्तीसगढ़ से आए हैं वहां स्कूल नहीं है। 50 बच्चे हैं। गांव में स्कूल नहीं होने के कारण बच्चों को शिक्षा नहीं मिल पा रही है। इसके लिए उन्होंने आवेदन किए हैं परंतु अभी तक गांव में स्कूल नहीं बनी है। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए अधिकारियों के नंबर पर बात कर के गांव में स्कूल बनवाने में मदद करें ताकि गांव के बच्चों को शिक्षा मिल सके। जिला कलेक्टर@9392997100, तहसीलदार@9392997133, MPDEO@9705921889, संपर्क नंबर@7898349031.
Posted on: Sep 24, 2022. Tags: BHADRADRI KOTHAGUDEM MULKALPALLI PROBLEM SCHOOL TG
हमारे गांव में रोड की बहुत समस्या है, लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-
ग्राम शाकायागु, पंचायत राशेमगुड़ेम,मंडल मूल्कानपल्ली जिला भद्राद्री कोठागुडेम तेलंगाना से भीमा राजू जी बता रहे हैं उनके गांव में रोड की समस्या है लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाता है पानी भर जाता है लोग चल नहीं पाते हैं गांव में 25 परिवार के लोग रहते हैं इसके लिए शिकायत किए हैं लेकिन आज तक रोड नहीं बना है चुनाव के समय सचिव सरपंच बनने से पहले गांव के ग्रामीणों को भरोसा दिलाते थे गांव में रोड बनवा देंगे करके इसके बाद अभी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं लगभग 3 किलोमीटर तक रोड नहीं बना है। इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं दिए गए नंबर पर बात करके गांव में रोड बनवाने की मदद करें। सरपंच@8501819566, संपर्क नंबर@7893857443.
