Impact: लॉक डाउन का पालन कर रहे थे राशन नही था, अब मिल गया है...
सोनिया खातून, ग्राम-नया गाँव, सेक्टर-87 , गली न-5,(ग्रेटर नोयडा) से समस्या बता रही है कि इस महामारी में हमें राशन नहीं मिल पा रहा है कोई काम भी नहीं है रोजे चल रहे हैं ,पानी पीकर रोजे खोलने पड़ रहे हैं शासन द्वारा भी राशन नहीं दिया जा रहा है हम मिया बीवी और दो बच्चे हैं खाने की कोई व्यवस्था नहीं है अतः ये साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील और कुछ दिनों बाद उन्हें खाने का राशन मिल गया है: वे सभी बहुत खुश हैं, और सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: सोनिया खातून @9262378041.
Posted on: May 24, 2020. Tags: CORONA IMPACT NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER
सेक्टर 82 नोएडा में लॉकडाउन में फंसे हैं, राशन के लिये प्रयास किये लेकिन राशन नहीं मिल रहा है-
सेक्टर 82, भंगेल, कन्या इंटर कॉलेज, नोएडा (उत्तर प्रदेश) से कल्पना देवी बता रही हैं वे इटावा जिले के रहने वाली हैं, उनका कहना है उन्हें राशन नहीं मिल रहा है, उन्होंने राशन लेने के लिये प्रयास किया लेकिन राशन नहीं मिला है, जिसके कारण लॉकडाउन में खाने को लेकर समस्या हो रही है, परिवार में 5 सदस्य हैं, वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9667332595. (168107)
Posted on: May 23, 2020. Tags: CORONA PROBLEM KALPANA DEVI NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER
परिवार के साथ लॉकडाउन में हैं, काम बंद है, राशन मिल नहीं रहा है...
सेक्टर 82, नोएडा (उत्तर प्रदेश) से शियाराम बता रहे हैं कि वे मैनपुरी के निवासी हैं, लॉकडाउन में परिवार के साथ फंसे हैं, परिवार में 4 सदस्य हैं, घर में खाने के लिये राशन की समस्या है, कंपनी बंद है, जिसके कारण काम नहीं है, राशन लेने के लिये गये थे लेकिन राशन नहीं मिल रहा है, दिक्कत हो रही है इसलिये सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9354821742. (168111)
Posted on: May 23, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NOIDA SHIYARAM SONG UP VICTIMS REGISTER
नोएडा : मेरे परिवार में 5 लोग है खाने को राशन नहीं है, बहुत परेशान है, कृपया मदद करें...
नूरजहाँ बता रही है कि वो फेस-2 सेक्टर 87 नयागाँव नोएडा में अपने परिवार के साथ रहती है उनके परिवार में 5 लोग है लॉकडाउन में फंसे है, घर में खाने के लिए राशन नहीं है |छोटे-छोटे बच्चे है रमजान का महीना चल रहा है |राशन न होने से परेशान है |
इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील करते है कि अधिकारीयों से बात
करके राशन दिलाने में मदद करें संपर्क नम्बर@9650448027. (167235)
Posted on: May 23, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NOIDA UP NOOJAHAN SONG VICTIMS REGISTER
बिहार के निवासी हैं, लॉकडाउन में फंसे हैं, राशन की समस्या है-
सेक्टर 83, नोएडा, उत्तर प्रदेश से रंजन कुमार बता रहे हैं वे बिहार के निवासी हैं, लॉकडाउन में फंसे हैं, राशन की समस्या हो रही है, उनके पास राशन कार्ड नहीं है, सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि राशन की व्यवस्था कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@8676077966. (168074)
