पीड़ितों का रजिस्टर: चाचा जी को नक्सलियों ने जान से मार दिए...
ग्राम पंचायत-मनहेड, पोस्ट-कालीमुरेन, ब्लाक-केसकाल, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से दिनेश कुमार नेताम जी बता रहे हैं उनके चाचा जी ने कुछ दिन पहले नक्सलियों के साथ करते थे| फिर उन्होंने संगठन छोड़कर आत्मसमर्पण कर लिए| फिर कुछ दिनों के बाद उन्हें नक्सलियों से जान से मार दिए और जो उन्हें सरकार के तरफ से सहयोग राशी मिला था उन्हें उनके चाची ने लेकर कर अपने माँ के घर भाग कर चली गयी| घर से भी रिश्ता तोड़ दी| दिनेश कुमार नेताम के घर में बहुत परेशानीयों का सामना करना पड़ा| गंभीर स्थिति में अपना जीवन यापन कर रहे हैं| 6 परिवार हैं अभी अपने LLD की तैयारी कर रहे है| और चाहते हैं की उन्हें सरकार के तरफ से कोई सहयोग मिले| उनके मदद के लिए कोई लोग फार्म भरे लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुआ है|
Posted on: Jun 26, 2022. Tags: CG KESKAL KONDAGANV MAOIST VICTIM VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर : नक्सलीयों के वजह से गाँव छोड़ना पड़ा,
ग्राम-टेमरू शान्तिनगर,जिला-नारायणपुर, बस्तर,(छत्तीसगढ़) से सोनाय कोर्राम जी बता रही है कि इनका मूल गाँव को नक्सलियों की डर की वजह से छोड़ना पड़ा था| पीडिता कहती है कि सरकार के द्वारा मिलने वाली सुविधा नहीं मिल पाई है, कृपया पीड़ित परिवार से सम्पर्क कर इनकी समस्या के समाधान करने का प्रयास करें|
संपर्क नंबर@8103204717,CEO@9490957735, कलेक्टर@9425205669.
Posted on: Jun 26, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर : नक्सलियों के डर से गाँव छोड़ना पड़ा ...
ग्राम-झाटलुर, ब्लाक-ओरछा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) नाम-सोमारू गोटा जी बता रहे हैं, नक्सली समस्या की वजह से 12 साल पहले अपने मूल गाँव को छोड़ कर दुसरे जगह आकर बस गये हैं|गाँव छोड़ने की वजह इन्होने नक्सलियों को बताया|नक्सली लोग उनके गाँव आकर माँ को मारने वाले थे,इस कारण इन्हें गाँव छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा| इन्होने सीजी नेट के श्रोताओं से अपील की है कि,सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधा हम तक पहुचाने का प्रयास करे|संपर्क नम्बर@7489142156, CEO@9490957735, कलेक्टर@9425205669.
Posted on: Jun 25, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANPUR SOMARU VICTIMS REGISTER GOTA
नक्सलियों ने हमारे गाँव में आकर सब कुछ लूट लिया घर भी नहीं है
ग्राम-तालाउर गमंडी, ब्लाक-ओरछा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) ब्रिजलाल वड्डे जी कह रहे हैं कि वे एक पुलिस विभाग में कार्य करते हैं| और उनके गाँव में नक्सलियों का आतंक है| नक्सलियों ने हमारे गाँव में आकर सब कुछ लूट लिया| जिससे गाँव वालों के पास जरूरत की चीजें उपलब्ध नहीं है| और इनको सरकार की ओर से कुछ नहीं मिल पाया है| घर भी नहीं है, किराया के घर पे रहकर जीवन यापन कर रहे है | इनकी अपील है कि सरकार इन्हें रहने के लिए घर उपलब्ध कराएं|सम्पर्क@9407636945, जिला कलेटर@9425205669, CEO@9490957735.
Posted on: Jun 25, 2022. Tags: BRIJLAL CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANPUR REGISTER VICTIM WADDE
पीड़ितों का रजिस्टर : सलवा जुडूम के समय नक्सलियों ने बहुत परेशान करते थे, फिर वे लोग भाग कर आये...
ग्राम पंचायत-गुमरा, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से अजय एक्का पिता सन्नू एक्का बता रहे हैं, सलवा जुडूम के समय नक्सलियों के साथ लड़ाई झगड़ा हुआ था| गांव में आके बहुत परेशान करतें थे| फिर वे लोग नक्सलियों के डर वर्तमान में बीजापुर जेल्वाडा में रह रहे हैं| उनके पापा पुलिस का नौकरी करते है| अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क नंबर@9770936290.
