जहाँ डाल-डाल पर सोने की चिड़ियां करती है बसेरा... देशभक्ति गीत-

ग्राम-खैरा, ब्लाक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से संगीता सिह एक देशभक्ति गीत सुना रही हैं :
जहाँ डाल-डाल पर सोने की चिड़ियां करती है बसेरा-
वो भारत देश है मेरा-
जहाँ सत्य, अहिंसा और धर्म का पग-पग लगता डेरा-
वो भारत देश है मेरा-
जहाँ सूरज सबसे पहले आकर के डाले अपना डेरा-
वो भारत देश है मेरा...

Posted on: Jun 29, 2018. Tags: SANGEETA SURAJPUR SONG VICTIMS REGISTER

हमारें गांव में रोड की बहुत समस्या, बरसात में आधा किलोमीटर दूर तक कीचड़ हो जाता है...

सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा आज ग्राम पंचायत-कडिया, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) में है वहां से वासोंदेवी, संगीता, बाबूलाल मरकाम, भिटो देवी, और राजकुमारी बता रहे है कि उनकें गांव में वार्ड क्रमांक एक में रोड की बहुत समस्या है आधा किलोमीटर दूर तक कीचड़ हो जाता है आने जाने में बहुत दिक्कत होता है,उसके लिए उन्होंने सरपंच को मौखिक रूप से बोला गया था लेकिन कोई ध्यान नही दे रहे है| इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में अधिकारियो से बात करके रोड बनवाने में मदद करें: C.E.O.@9416360411, कलेक्टर@9425253580.संपर्क राजकुमारी@9669314298.

Posted on: Jun 23, 2018. Tags: SONG VASODEVI SANGEETA RAJKUMARI BALRAMPUR VICTIMS REGISTER

हमारे पारा में एक को छोड़ सभी हैण्डपम्प ख़राब,आधा किलोमीटर दूर से पानी लाकर पीते है...

स्कूलपारा, ग्राम-बुढाडांड, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संगीता बता रही है उनके पारा में 4 हैण्डपम्प है लेकिन उसमे से एक ही हैण्डपम्प चालू है बाकी ख़राब है एक ही हैण्डपम्प होने के कारण बहुत भीड़ होती है इसलिए वे लोग आधा किलोमीटर दूर से पानी लाकर पीते है| हैण्डपम्प सुधरवाने के लिए उन्होंने कई बार सरपंच सचिव को बोले है लेकिन कोई ध्यान नहीं देते है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प सुधरवाने मदद करें:सरपंच@9009846436,सचिव@9977889473, PHE.विभाग@9826603461.संपर्क@8462904068.

Posted on: Jun 20, 2018. Tags: SANGEETA SONG VICTIMS REGISTER

Bultoo (Bluetooth) Radio program in Hindi language: 19th Jun 2018...

Today Ankit Parwar and Geeta Tekam are presenting a Bultoo Radio Program in Hindi in this latest edition of Bultoo radio programs. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now, this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.

Posted on: Jun 19, 2018. Tags: ANKIT PADWAR BULTOO RADIO GEETA TEKAM SONG VICTIMS REGISTER

जंगल हमारे कहते है सारे इसको उजाडेगा वो दुश्मन हमारा...जंगल गीत

ग्राम-रजखेता, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से गीता एक गीत सुना रही हैं:
जंगल हमारे कहते है सारे इसको उजाडेगा वो दुश्मन हमारा-
मत काटो मत काटो येही कहु मत काटो मत काटो येही कहूँ-
हाथ जोड़ के हाथ जोड़ ईधन पानी हवा ये देती हैं-
बदले में हम से क्या कुछ लेती हैं पेड़ लगाकर वनों को और बढाओ-
पेड़ लगा कर और वनों को बढ़ाओ दुःख में भी संतुष्ट वनों से पाओ-
जंगल हमारी देख निसारे जिसको उजाडे गा ओ दुश्मन हमारा...

Posted on: Jun 18, 2018. Tags: GEETA BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »