हमारे गांव में पुल की बहुत समस्या हैं, कई बार बोलते हो गया लेकिन नही बना, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-ऐरमोर, ब्लाक-लौहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से ईश्वर बघेल बता रहे है गांव में खेत के पास नाला हैं, वहां का पानी को रोक कर सफलाई करते हैं, वहां डेम की जरूरत हैं, 60 घर का खेत हैं, इसके लिए उन्होंने कई बार आवेदन किया लेकिन कोई काम नही हुआ हैं, इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहें है दिए गये अधिकारीयों के फ़ोन नंबर पर बात कर डेम बनवाने में मदद करें: सरपंच@9479010396 सीईओ@8889251366, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Aug 18, 2021. Tags: CG DAM ISHAWAR BAGHEL LOHNDIGUDA PROBLEM

पुल नहीं होने के कारण आने जाने में समस्या हो रही है, कृपया पुल बनाने में मदद करें...

बास्तानार नंबर 02 पटेल पारा, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से जोगा गावड़े बता रहे हैं, उनके गांव में पुलिया कि बहुत समस्या है, बरसात के समय नदी में पानी भर जाता है, वहां के लोगों को आने जाने में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं| इसके लिये उन्होंने कई बार शिकायत किये लेकिन अभी तक नही बना है, इसलिए पुल बनवाने की मांग कर रहे है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके पुल बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@6260313953, कलेक्टर@8498956694.

Posted on: Aug 16, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG DAM JOGA GAWADE PROBLEM

हमारे गांव में बिजली कि समस्या है, लोगों के अँधेरे में रहना पड़ता हैं, कृप्या मदद करे-

ग्राम पंचायत-तोयनार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बुधराम ,हिड्मो बता रहे हैं कि उनके गांव में बिजली कि बहुत समस्या हैं, वहाँ के लोगों को अँधेरे में रहना पड़ता हैं, 100 घर कि बस्ती है, इसके लियें उन्होंने विद्युत विभाग को लिखित में आवेदन कियें हैं, लेकिन अभी तक बिजली नहीं लगी हैं, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके बिजली लगवाने में मदद करें: सचिव@9479151401, सीईओ@7835814506.

Posted on: Jul 05, 2021. Tags: BIJALI BUDHRAM HIDAMO CG DARBHA PROBLEM

पीड़ितों का रजिस्टर: 2016 से 2019 तक नक्सली संगठन में काम किया, मजबूरी में काम करना पड़ता था...

ग्राम-सुरनार, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से अड़मा मंडावी बता रहे हैं, 2016 से 2019 तक नक्सली संगठन में काम किया, मजबूरी में काम करना पड़ता था, मीटिंग में भी नही जाने के मार पिट करतें थे, जब से उन्हें नौकरी मिला हैं तब से घर वालो को नक्सलीयों ने परेशान करते हैं, अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7806043956. GT

Posted on: May 13, 2021. Tags: 2016 ADAMA MNDAVI CG DANTEWADA MAOIST VICTIM VICTIMS REGISTER

घर में नइये डर चनो की उरधार जिया में जोई काटको...बुन्देली गीत-

ग्राम-बांधकपुर, जिला-दमोह मध्यप्रदेश से संतोष अग्रवाल एक दहेज़ प्रथा बुन्देली गीत सुना रहें है:
घर में नइये डर चनो की उरधार जिया में जोई काटको-
और ई बिटिया खो का पटको की गावन गावन हम फिर आये-
की लड़का एक ढूढ़ न पाये लेगो देगो सुब कोई मांगे-
के दूर देश तक में भटकों अरे ई बिटिया खो का पातकों...

Posted on: Jul 11, 2020. Tags: BUNDELI SONG DAMOH MP SANTOSH AGRAWAL SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »