5 साल पहले हमलोगों ने गाँव में बिजली लाने काम किया, अब तक न बिजली आई न मुआवजा मिला...
ग्राम-अकरारी कालोनी, पोस्ट-खाजा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से तुमन किशोर आदिवासी बता रहे हैं कि 5 वर्ष पहले उनके गांव में बिजली लगाने के लिए ग्रामवासियों ने 1 किलोमीटर तक तार खींचा लेकिन न बिजली आई और न ही कार्य का पैसा मिला, ट्रांसफोर्मर अब तक नहीं लगा है. गाँव वालों ने कई बार आवेदन किया पर कोई कार्यवाही नही हुई इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि इन नम्बरों में बात कर दबाव बनाये जिससे इनके गाँव में बिजली लग सके |कलेक्टर@9425903973, विभागीय अधिकारी@9302174012, विधुत विभाग@9425424250, J.E@9584224303, सरपंच@9918816439. तुमन@8085434391.
Posted on: Jun 11, 2017. Tags: SONG TUMAN KISHOR ADIVASI VICTIMS REGISTER
कलेक्टर के कहने पर शौचालय बनाया पर अधिकारी पैसे देने घुमा रहे हैं, कलेक्टर भी नहीं सुनते...
ग्राम-मनारी, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रामप्रसाद आदिवासी बता रहे है कि १ फरवरी को कलेक्टर ने गाँव आकर शौचालय बनाने की अपील की जिसके बाद ७ लोगो ने निर्माण कर लिया है जिनमें से ५ लोगो का पैसा दे दिया गया है और २ लोगो का बाकि है सरपंच सचिव से पूछने पर कहते है की सूचि में नाम नही है इस सन्दर्भ में CEO, जिला कलेक्टर को भी १ मार्च को आवेदन दे चुके है लेकिन अभी तक निर्माण कार्य का पैसा नहीं दिया गया है, सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से निवेदन है की कृपया फ़ोन कर दबाव बनाए ताकि हितग्राहियों को पैसा मिल सके- सीईओ@9425194808,जिला समन्वयक आशीष द्विवेदी@9755435795. रामप्रसाद आदिवासी@7898654924
Posted on: Apr 23, 2017. Tags: RAMPRSAD ADIVASI SONG VICTIMS REGISTER
5 साल पहले हमारे आदिवासी गाँव में बिजली लगाने का काम शुरू हुआ, बिजली अब तक नहीं आई...
ग्राम-अकरारी कालोनी, पोस्ट-खाजा, जिला-रीवा, मध्य प्रदेश से तुमन किशोर आदिवासी
बता रहे है की 5 वर्ष पूर्व उनके गाँव में बिजली लगाने का कार्य शुरु हुआ था, लेकिन अभी तक घरो में बिजली नही पहुची है, यह आदिवासी कोलोनी है यहाँ पूर्व में जब ठेकेदार द्वारा कार्य कराया गया था तब यह बोला गया था कि जल्द सभी लोग मिलजुलकर काम करो तो बिजली जल्द ही आएगी। काम करा लिया ठेकेदार ने और ना तो पैसा दिया और ना ही बिजली आई कई बार विद्युत विभाग में भी बात की गयी शिकायत की गयी लेकिन अभी तक बिजली नही पहुची है| दबाव बनाने के लिए इन नम्बरों पर फ़ोन करे- जिला कलेक्टर रीवा@9425903973,
सरपंच@9918216439. तुमन किशोर आदिवासी@9725466048
Posted on: Feb 08, 2017. Tags: Tuman Adivasi
मुख्यमंत्री ने २०१२ में भूमिहीनों को घर की ज़मीन देने का वादा किया था, कृपया वादा निभाने दबाव बनाए
रामप्रसाद आदिवासी ग्राम-ननारी पोस्ट डोंगा थाना-डभोरा जिला-रीवा मध्यप्रदेश से बता रहे हैं कि 4 सितंबर 2012 को भोपाल से यह घोषणा की गयी थी कि सभी भूमिहीनों को घर बनाकर रहने के लिए २ से ५ डिस्मिल जमीन दी जाएगी। दलित आदिवासी महासभा ने इस घोषणा की खबर १२ जिले के गरीब दलित आदिवासी परिवारों को दी उनके फ़ार्म भरवाए पर शासन ने यह सन्देश अब तक सभी कलेक्टरों को नहीं भेजा है. इसके साथ ही बे सभी दलित आदिवासी भूमिहीनों को ५ एकड़ खेती की ज़मीन दिए जाने के आंदोलन के भी साथ हैं पर उस मामले में भी सरकार ने अब तक कुछ नहीं किया है. वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री पर दबाव बनाएं कि वे अपने वादे को पूरा करें। रामप्रसाद@7898654924
Posted on: Feb 07, 2017. Tags: Ramprasad Adivasi
मत रो मत रो लाडली सुन चले बात हमारी...महिला जागृति गीत
छोटू आदिवासी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से महिला जागृति पर एक गीत सुना रहे हैं:
मत रो मत रो लाडली सुन चले बात हमारी-
जो दुख में घबरा जाये वो नहीं हिन्द की नारी-
एक थी रानी दुर्गावती जो लड़ गई आजादी के खातिर-
अंग्रेजो को मार भगाया दे दी अपनी कुर्बानी-
एक थी रानी सावित्री बाई लड़ गई शिक्षा खातिर-
अंग्रेजो को मार भगाया दे दी अपनी कुर्बानी-
एक थी रानी लक्ष्मीबाई लड़ गई आजादी के खातिर-
अंग्रेजो को मार भगाया दे दी अपनी कुर्बानी...
