मैंने 4 साल पहले शौचालय निर्माण का काम किया था, आज तक मजदूरी भुगतान नही हुआ.

ग्राम-रामपुर, प्रखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामचंदर सिंह बता रहे हैं, उन्होंने 4 साल पहले शौचालय निर्माण का काम 6 लोगो के सांथ मिलकर किया था, जिसका मजदूरी भुगतान नही हुआ, आवेदन करने पर अधिकारी गुमराह कर रहे हैं, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियो से बात कर मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद करें : CEO@9977407988. संपर्क नंबर@6267367827.

Posted on: Oct 13, 2018. Tags: ) CG RAMCHANDAR SINGH SONG SURAJPUR TOILET VICTIMS REGISTER

42 साल से कब्ज़ा कर रह रहे हैं, हमें आज तक भूमि का पट्टा नहीं मिला..

ग्राम-धुमाडांड, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सोहितलाल कुसवाहा बता रहे हैं, वे 42 साल से वहां पर कब्ज़ा कर निवास कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें भूमि का पट्टा नही मिला है, वे कई बार आवेदन कर चुके हैं, अधिकारियों का कहना है, पट्टा के लिए तीन पीढ़ी से निवासरत होना चाहिए, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर भूमि का पट्टा दिलाने में मदद करें : कलेक्टर@9425587142, 7775266117. संपर्क नंबर@9285158411.

 

Posted on: Oct 13, 2018. Tags: ) CG KUSVAHA PROBLEM SOHITLAL SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

गांव में रोड की समस्या है, आवेदन किए, लेकिन कोई सुनवाई नही हुई...

ग्राम-सिलफिली, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिवा और बीरबल बता रहे हैं, उनके गांव में बहराडांड से सिलफिली तक रोड की समस्या है, जिसकी दूरी 15 किलोमीटर है, गांव में 25 से 30 के करीब जनसंख्या है, समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने कई बार आवेदन किया, लेकिन कोई कारवाही नही हुई, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें :

जिला CEO@9977407988, प्रतापपुर CEO@9165689001. संपर्क नंबर@9174063858.

Posted on: Oct 12, 2018. Tags: ) CG PROBLEM ROAD SHIVA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

पैरी पहिर के चली जाबे डूमर खार...पारंपरिक दशहरा गीत-

ग्राम-पंचायत, सिलफिली, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मुनिया देवी, कलेश्वरी और फूलमती एक सरगुजिहा गीत सुना रहे हैं जिसे दशहरा त्योहार के समय गया जाता है :

पैरी पहिर के चली जाबे डूमर खार- डुमरी कर डार टूटे याडा डहरी- खेला-खेला ये बई रे, डबरी कर डार टूटे- बजी तो पैरी बजाए रखबे मजे...

Posted on: Oct 12, 2018. Tags: ) CG DEVI MUNIYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

असो महू जाहूं ओ, सरा सरो कांवर लेके पानी भरे...भजन-

ग्राम पंचायत-सिलफिली, जनपद-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सीता रानी नेटी एक भजन सुना रही हैं :

असो महू जाहूं ओ, सरा सरो कांवर लेके पानी भरे- कैलाश गुफा जाबो पानी ला चढाबो- जिनगी के पीड़ा ला मिटाबो हाय रे, फीर घर आ- कैलाश गुफा जाबो, नरियर ला चढ़ाबो, कैलाश गुफा जाबो, दर्शन ला पाबो- असो महू जाहूं ओ, सरा सरो कावर लेके पानी भरे...

Posted on: Oct 12, 2018. Tags: ) CG NETI RANI SEETA SONALI RAJPOOT SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »