सावन बरसे भादों गरजे बहे पुरवैया... बारामासा गीत
परावपोखर, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से रम्भा देवी से एक बारामासी गीत सुना रही हैं :
सावन बरसे भादों गरजे बहे पुरवैया-
सखी सब झूला झुलाला-
पिया बिन कछु न सुहाला-
द्वारा के संगे हम गईनी बजरिया-
झुमका-बेशहानी गिननी चुनरिया-
पहिने से जिया घबडाला-
गावं के पछि मा एक टूठी रे पिपरवा-
वई पर बईठ कववा सगुनिया-
सगुन के बोलिया सुनाला-
पिया मोर चिठिया पठाला-
रतिया के ट्रेन से पिया मोर अवथिन-
खोलथिन केवरिया जिया देरावथिन-
पिया मोरा आज मोरा सबकुछ सुहाला-
सावन बरसे भादों गरजे बहे पुरवैया...
Posted on: Aug 20, 2019. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
Impact : 15 दिन से हैण्डपंप ख़राब था, संदेश रिकॉर्ड कराने के बाद बन गया-
ग्राम-घंडबरा, ब्लाक-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर बता रहे हैं| उन्होंने 3 दिन पहले 17 अगस्त को हैण्डपंप की समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था| जिसके बाद 15 दिन से खराब हैण्डपंप का सुधार हो गया है| इस संबंध में निवासी बेसाहू बता रहे हैं| उन्होंने सीजीनेट में समस्या को रिकॉर्ड कराया था| जिसके 3 दिन बाद हैण्डपंप बन गया है| पानी अच्छे से आ रहा है| इसलिये सभी लोग सीजीनेट के साथियों और मदद करने वाले अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : नरेश बुनकर@8668496368.
Posted on: Aug 20, 2019. Tags: CG IMPACT STORY KABIRDHAM NARESH BUNKAR SONG VICTIMS REGISTER
आवास की समस्या है, बारिश का पानी घर में चला जाता है...मदद की अपील-
ग्राम-बोल्दा, ब्लाक-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से बजारी धुर्वे बता रही हैं| वे विकलांग है| उनके घर में बारिश का पानी भर गया है| जिससे वे घर में नहीं रह पा रही हैं| उन्हें दूसरे के घर में रहना पड़ता है| उनका राशनकार्ड नहीं बना है| जिसके कारण जीवन जीने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| उनका कहना है| आवास की सुविधा होती तो उन्हें दूसरे के घर में जाना नहीं पड़ता| इसलिये वे सभी श्रोताओं से निवेदन कर रही हैं| अधिकारियों से बात कर आवास दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@6263310290. कलेक्टर@9479118118.
Posted on: Aug 19, 2019. Tags: CG KABIRDHAM PROBLEM PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : भूख ना लगने की समस्या का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी भूख ना लगने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| अजवाइन बूटी 100 ग्राम, काला नमक 20 ग्राम लें| दोनों को पीसकर चूर्ण बना लें| उसके बाद कांच की सीसी में रख लें| उसके बाद नीबू का रस डालकर सुखायें| ये प्रक्रिया 7 बार करना है| उसके बाद आधा-आधा चम्मच चूर्ण दिन में दो बार गुनगुने पानी के साथ सेवन करें| लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Aug 19, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
किराये के माकान में आंगनवाडी संचालित होता है, कृपया भवन बनवाने में मदद करें-
ग्राम-माढ़ीभाठा, ब्लाक-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से पूर्णिमा साहू बता रही हैं| वहां पर 2017 से मिनी आंगनवाडी किराये के माकान में चलाया जा रहा है| आंगनवाडी भवन नहीं बना है| निवासी मालती धुर्वे का कहना है| आंगनवाडी लगाने में दिक्कत होती है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये नंबरों पर बात कर आंगनवाडी भवन बनवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@6263310290. कलेक्टर@9479118118.
