विस्थापित बैगा परिवारों को नहीं मिला, मुवावजा और खेती की जमीन...कृपया मदद करें-
खैरहा पारा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर बता रहे हैं| खैरहा में बैगा परिवारों को भोरमदेव अभ्यारण से विस्थापित कर बसाया गया है| वे 20 साल से वहां रह रहे हैं| किसी को मुवावजा नहीं मिला है| ना खेती के लिये जमीन मिला है| लोग मजदूरी कर अपना जीवन जीते हैं| वहां लगभग 35 हैं| उन्होंने संबंधित अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| सिलवट बाई का कहना है| खेती के लिये भूमि नहीं है| मजदूरी कर जीते हैं| इसलिये वे सीजीनेट के सभी श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं| अधिकारियों से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : कलेक्टर@9479118118, CEO@9310245077, संपर्क नंबर@8720822286.
Posted on: Aug 18, 2019. Tags: CG KABIRDHAM NARESH BUNKAR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
गाँव में आंगनवाडी केंद्र नहीं है, कृपया बनवाने में मदद करें-
ग्राम-गोपालपुरम, पंचायत-नगरीपेटा, तहसील-बूर्गमपाड, जिला-भाद्र्दी कोठागुडम (तेलागाना) से मेस्सा लक्ष्मी बात कर रही हैं| वे काफ़ी सालों से वहां रह रहे हैं| लेकिन अभी तक गाँव में आंगनवाडी नहीं है| गाँव में पढाई करने वाले बच्चों की संख्या 30 है| और 66 घर हैं| समस्या को लेकर उन्होंने तहसीलदार और संबंधित दूसरे अधिकारियों के पास आवेदन दिया| लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है| इसलिये वे सीजीनेट के सभी श्रोताओं से अपील कर रहे हैं| दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : आंगनवाडी सुपरवाइजर@9674953946, तहसीलदार@9701346978. पेद्दी राजू@9963012229.
Posted on: Aug 18, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM NARAYANA PROBLEM SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : गैस की समस्या का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी गैस का घरेलू उपचार बता रहे हैं| सुबह खाली पेट लहसुन की 3 कली छिलका निकलकर, मुनक्के के साथ दिन में दो बार सेवन करने से गैस की समस्या में आराम मिल सकता है| ये प्रक्रिया लगातार एक सप्ताह तक कर सकते हैं| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा ना करें | अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Aug 18, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
तेहा पाले ना मईया, उठा ले ना ओ...भजन गीत-
मनेद्रगढ़, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से सरोज गुप्ता एक भजन गीत सुना रही हैं :
भुइया मा बईठे कन्हैया है ओ-
तेहा पाले ना मईया, उठा ले ना ओ-
भुईया मा बैठे-बैठे माटी ला खवाथे-
माखन और मिश्री खिला देना ओ-
तेहा पाले ना मईया, उठा ले ना ओ-
भुईया मा बैठे-बैठे टुकुर-टुकुर देखाथे-
काली कमालिया ओढ़ा दे ना ओ-
Posted on: Aug 17, 2019. Tags: CG MANENDRAGARH SAROJ GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
सतरंगिया लहराय मोर बुढा देव...गीत-
जिला-सिवनी (मध्यप्रदेश) से रावेन्द्रसाय उइके एक गीत सुना रहे हैं :
सतरंगिया लहराय मोर बुढा देव-
कोन मढ़ा है तेरो ठाना कोन है पूजन हार-
कोन करत है, तोर सुमरनी-
कोन करे गुडगान देवा मोरे-
सतरंगिया लहराय मोर बुढा देव-
साज मढ़ा है तेरो ठाना कोया पूजन हार...
