दाई दादा ला मोरे प्रणाम...गीत-

ग्राम-कपरिया, ब्लाक-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से पुष्पा एक गीत सुना रही है:
दाई दादा ला मोरे प्रणाम संगी साथी ला नमस्कार – शुभ्रांशु सर के चरन छू के करथो मै प्रणाम – ग्राम कपरिया के मै रहैया बड़का टोला मोर घर-
श्री मति पुष्पा बाई, पूरी जात है गा – श्री मति पुष्पा बाई,पनिका कास्ट है गा-
क्रांति शांति के सचिव बने हो गरिमा संगठन के सदस्य...

Posted on: Aug 18, 2019. Tags: ANUPPUR GEETA TEKAM MP SONG VICTIMS REGISTER

तीर सहेंगे हम बेचारे...कविता-

ग्राम-मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार श्याम अंकुर की रचना सुना रहे है :
तीर सहेंगे हम बेचारे-
बोलो कब तक बोलो कब तक-
कितनी सदियाँ बीत गयी पर-
जुल्म अभी भी जारी है-
घाव भरे हैं तब से अब तक-
आके के अब बेकारी है...

Posted on: Aug 18, 2019. Tags: BIHAR KUMAR MUZAFFARPUR POEM SONG SUNIL VICTIMS REGISTER

नोनी परदेशिया चिरई बोले राती...गीत-

ग्राम-कोटया, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
नोनी परदेशिया चिरई बोले राती-
दिन में चिल्हिर चल्हर रात के बोहाती-
तोर मोर भेट होगे नरवा के नहाती-
नोनी परदेशिया चिरई बोले राती...

Posted on: Aug 18, 2019. Tags: CG MEVALAL DEVANGAN SONG SURGUJA VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : अपच या बदहजमी का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी अपच या बदहजमी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| मुलेठी 50 ग्राम, बाल हरण घी में भुनी 50 ग्राम, काला नमक 10 ग्राम, काला नमक 10 ग्राम लें| सभी को पीसकर चूर्ण बना लें| एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार भोजन के बाद गुनगुने पानी के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है| भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा ना करें | मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग काम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Aug 18, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

4 साल से गाँव में स्कूल बंद है, पढ़ने दूसरे गाँव जाना पड़ता है...मदद की अपील-

ग्राम-कंडबरा, तहसील-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से पूर्णिमा साहू बता रही हैं| गाँव में चार साल से प्राथमिक शाला बंद है| गाँव में लगभग 35 बच्चे हैं| जो पढ़ नहीं पा रहे हैं| गाँव के निवासी ददरु का कहना है| जब स्कूल बंद हुआ था| तब स्कूल में 35 बच्चे थे| उसके बाद सभी दूसरे स्कूलो में एडमीसन ले लिये| बच्चो को पढ़ने के लिये दूर जाना पड़ता है| इसलिये उनका कहना है| गाँव में स्कूल खुल जाये तो छोटे बच्चो को दूर जाना नहीं पड़ेगा| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर गाँव में स्कूल शुरू कराने में मदद करें : कलेक्टर@9479118118, CEO@9310245077, संपर्क नंबर@8720822286.

Posted on: Aug 18, 2019. Tags: CG KABIRDHAM PROBLEM PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »