ग्राम-सियार, ब्लाक-भैसदही बैतूल जिला मध्यप्रदेश में बड़ादेव का स्थापना किया गया (गोंडी भाषा में)

ग्राम-सियार, ब्लाक-भैसदही, जिला-बैतूल (मध्याप्रदेश) से दशरत इरपाचे के साथ के सोहन सिंह आहके है वे बता रहे है कि सियार गाँव में दिन बुधवार 19 तारीख को गोंडी धर्म के अनुसार बड़ादेव का स्थापना किये और वह बहुत अच्छे ढंग से किया गया और उसमे जुलुस भी निकाला गया और उसमे बहुत भारी जनसँख्या में लोग शामिल हुए ये कार्यक्रम बैतूल जिले में पहली बार हुआ| दशरथ इरपाचे@8120217335.

Posted on: Apr 19, 2018. Tags: SOHAN SINGH AHAKE GONDI SONG VICTIMS REGISTER

गाँव अंजनी के चारों और हरे भरे पहाड़ ऐसे हैं कि जैसे प्राकृतिक बाउंड्री वाल बना हुआ है...

कैलाश सिंह पोया ग्राम पंचायत गुर्गी के आश्रित ग्राम अंजनी में सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा के दौरान पहुंचे है उनके साथ मध्यप्रदेश से आये गणेश आयाम है जो इस गाँव के बारे में बता रहे है कि यह गाँव प्रकृति की गोद में बैठा एक बहुत सुन्दर गाँव है चारो तरफ पहाड़ से घिरा हुआ है जैसे कोई बाउंड्री वाल है और यहाँ के लोगों की जीवन चर्यां इन्हीं पेड़ों से पूरी होती है जैसे महुआ, तेंदुपत्ता आदि. इस प्रकार के गाँव में सभी को एक बार आना चाहिए और इस प्रक्रति का लुफ्त उठाना चाहिए. ये बहुत सुन्दर गाँव है और यहाँ के लोग वन पर ही आधारित हैं आयर वन के सहारे ही जीते हैं यह बहुत मनोरम जगह है

Posted on: Apr 17, 2018. Tags: KAILASH POYA SINGH SONG VICTIMS REGISTER

गाँव में बहुत से नलकूप कई महीनों से ख़राब है, पानी की बहुत समस्या है, कृपया मदद करे...

ग्राम-करसी, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से पूनलराम पैकरा बता रहे हैं गाँव के 6 नलकूप ख़राब है इसकी शिकायत करते है पर आकर देखकर चले जाते है| नलकूप में जल स्तर नीचे चला गया है, उसमें पाईप बढ़ाने का जरुरत है. अभी दूर से पानी लेकर आना पड़ता है अगर जो नलकूप है उन्हें ही ठीक कर देंगे तो समस्या का समाधान हो सकता है. इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनरोध है कृपया दिए गए नम्बरों पर फोन कर दबाव बनाए: PHE @7697747447, SDM@9165493212, सरपंच@8889257811, सचिव@7089242795. पूनलराम पैकरा@7697219870.

Posted on: Apr 17, 2018. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWALE VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले में तीन हैण्डपम्प है पर तीनों ख़राब हैं, गर्मी में पानी की बहुत समस्या हो रही है...

ग्राम पंचायत-मानपुर, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से देवशरण आयाम बता रहे है, गाँव के वार्ड क्रमांक 1 में पानी की बहुत समस्या है| तीन हैन्डपम्प है तीनों खराब है. अभी दूर कुएं से पानी ला रहे है| दो तीन बार आवेदन दिया गया है परन्तु कोई सुनवाई नहीँ हो रही है. नहाने धोने के पानी के लिए भी बहुत समस्या होती है. इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है कि अधिकारियों को फोन कर दबाव बनाए : P.H.E@7697747447, सरपंच@9165971924, सचिव@9754092126, S.D.M@9165493212. देवशरण आयाम@9171778484.

Posted on: Apr 16, 2018. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले का हैन्डपम्प खराब है, सिर्फ बरसात में चलता है, अभी कुँए का पानी पीते हैं...

ग्राम-मानपुर, पोस्ट-कोट्या, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर(छत्तीसगढ़) में जयमंती लकडा वार्ड क्रमांक 11 में रहती है. यहाँ पर 5-6 परिवार है, हैन्डपम्प है लेकिन पानी नहीं दे रहा है मेकेनिक ने बना कर भी देखा पर पानी नहीं निकला, पाईप का कमी होगा इसलिए पानी नहीं दे रहा है| अभी कुएं से पानी ला रहे है, बहुत दिक्कतें होती है. इसीलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध है, अधिक फोन कर दबाव बनाए ताकि हमारे मोहल्ले में पानी उपलब्ध हो सके: P.H.E@7697747447, सरपंच@9165971924, सचिव@9754092126, S.D.M@9165493212. जयमंती लकड़ा@6260312437.

Posted on: Apr 16, 2018. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWALE VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »