हमारे मोहल्ले में पानी की समस्या है, शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते है,

ग्राम पंचायत-जामगांव, बाग़हनपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बामनराम गावडे बता रहे हैं कि उनके मोहल्ले में पानी की कोई सुविधा नहीं है, बरसात व गर्मी के दिनों में भी खेतों का गंदा पानी पीना पड़ता है| लोगो को कई तरह की समस्याओ का सामना करना पड़ता है, इसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत एवं जनपद पंचायत में आवेदन दिये है| लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है, गांव के सभी लोग चाहते है कि पानी की सुविधा हो| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहें हैं कि दिए गये नम्बरों पर बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9340919007, सचिव@9407607100, CEO@9406166884, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Dec 14, 2021. Tags: BAMANRAM POYAM BASTAR CG DARBHA JAMGANV PROBLEM WATER

पेड़ काटने से जानवरों और पक्षियों के आवास को नष्ट होता है...

अनुज कुमार पोयाम, ग्राम पंचायत-बड़े काकलूर (गायतापारा) ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनके गांव में पूरा जंगल का पेड़ पौधा कटाई कर रहे हैं| पेड़ काटने से जानवरों और पक्षियों के आवास को नष्ट होता है| पेड़ काटने से बहुत नुकशान होता है| माना करने पर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9479019041.

Posted on: Dec 13, 2021. Tags: ANUJ POYAM BADE BASTANAR BASTAR CG KAKLUR PROBLEM

स्वास्थ्य स्वर: सिर दर्द का घरेलु उपचार-

ग्राम पंचायत-बड़े काकलुर, (गायतापारा) विकास खंड-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से शुकलू राम पोयाम सिर दर्द का घरेलु उपचार बता रहे हैं आधा सिर दर्द के ,नींबू की पत्ती को खुट-फ़ीस कर उसके रस निकल ले जिस तरफ दर्द है| उसके दुसरे तरफ नाक में नींबू की रस दो बूंद डाले और अन्दर खीचने से आराम मिलता है, ये प्रयोग एक सप्ताह तक करने से सिर दर्द में लाभ मिल सकता है| ये प्रयोग सूर्य निकलने से पहले करें| परहेज- मिर्च, मसाला, तेल वाला भोजन का प्रयोग न करे| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7587164872.

Posted on: Dec 13, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG DAPATMENT HELTH SHUKLU POYAM

रोजगार गारंटी योजना के तहत ट्रेक्टर से काम करवाए थे| उसका पैसा नहीं मिला है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-हलवा, पंडरुपारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से फगनू कश्यप बता रहे हैं वे रोजगार गारंटी योजना के तहत ट्रेक्टर से रेती गिट्टी का काम करवाये थे| उसका पैसा नहीं मिला है| इसके लिये उन्होंने कई बार शिकायत किये लेकिन अभी तक नहीं मिला हैं,इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद करे रहे हैं की दिए गए नंबरों से बात कर के पैसा दिलाने में मदद करें: सरपंच@9407669883, सचिव@9406109008, संपर्क नंबर@8839777335.

Posted on: Dec 13, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA FAGNU KASHYAP HALWA PAYMENT PROBLEM

स्टॉप डैम नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी होती है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-ढोडरीपाल, पटेलपारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से दुशेन कुमार नाग बता रहे हैं, उनके गांव में स्टॉप डैम नहीं बना है, लोगों को सिचाई के लिए बहुत दिक्कत होती है| अच्छा फसल नहीं हो पाता है| इसके लिये उन्होंने कई बार शिकायत किये लेकिन अभी तक नही बना है, इसलिए स्टॉप डैम बनवाने की मांग कर रहे है| इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके स्टॉप डैम बनवाने में मदद करें: सरपंच@9301714816, सचिव@94061019008, संपर्क नंबर@8435778681.

Posted on: Dec 13, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA DUSHEN NAG PATELPARA PROBLEM STOP DAM

« View Newer Reports

View Older Reports »