Impact : सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड करने के बाद समस्या का समाधान हो गया...

ग्राम पंचायत-मामडपाल, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सावत्री बता रहे हैं उनके गांव के लोगों को राशन कार्ड नहीं बना था| फिर उन्होंने सीजीनेट में अपनी सन्देश रिकॉर्ड किया फिर कुछ दिन बाद उनको राशन मिलना चालू हो गया| 40 किलो राशन मिलता है| इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद किये| संपर्क नंबर@9770307650.

Posted on: Sep 30, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA IMPACT

एक बार जो रघुवर के नरज का इशारा हो जाए..हिंदी गीत

पवन कुमार त्रिपाठी, ग्राम पंचायत-धनपुर, जिला-कानपुर, बिहार से एक गीत सुना रहे हैं:
एक बार जो रघुवर के नरज का इशारा हो जाए-
तेरे लग्न में खो जाऊ दुनिया से किनारा हो जाऊ-
जय राम जय राम श्री राम जय राम-
एक बार जो रघुवर के नरज का इशारा हो जाए-
श्री राम तुम्हारे चरणों में आशिस सभी को मिलती हैं-
एक बार जो रघुवर के नरज का इशारा हो जाए...

Posted on: Sep 30, 2022. Tags: BIHAR HINDI KANPUR SONG

वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है, कृपया मदद करें-

ग्राम-कोंडलूर, पंचायत-करका, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोनूराम नाग जी बता रहे हैं उनको वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है| नहीं मिलने के कारण बहुत परेशानी होती है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को फार्म भर के दिए थे लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबर पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| सरपंच@9479231106, सचिव@9407929439, संपर्क नंबर फगनू@6300374353.

Posted on: Sep 30, 2022. Tags: AGE BASTAR CG DARBHA OLD PENSION PROBLEM

लो मान लिया हमने...गीत

ग्राम पंचायत-साजन, जिला-झासी उत्तरप्रदेश से विजय कुमार एक गीत सुना रहे हैं:
लो मान लिया हमने-
प्यार नहीं तुमको-
तुम्हे याद नही हमको-
लो मान लिया हमने-

Posted on: Sep 30, 2022. Tags: GEET JHASI UP

IMPACT: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् समस्या का समाधान हो गया...

शुद्धराम, मंडावी, ग्राम पंचायत-शांतिनगर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ) से बता रहे हैं उनके घर में बिजली मीटर नहीं लगा था। दो साल से नहीं लगा था। फिर उन्होंने सीजीनेट में अपना समस्या रिकॉर्ड किए फिर उनके घर में मीटर लग गया। इसलिए सीजीनेट साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9407966201

Posted on: Sep 30, 2022. Tags: CG IMPACT NARAYANPUR

« View Newer Reports

View Older Reports »