बाबा भीमा के महिमा महान...गीत-
ग्राम-सरई, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार एक गीत सुना रहे हैं:
बाबा भीमा के महिमा महान-
संगी मोला बड़ा निक लागय हो-
एक लव्य जैसे विद्या ला पढ़के-
बाबा तै अजब गजब दिखाये-
मानवता के पाठ ला सबला पढाके-
लोक लाज ला हटाये-
तै हवास महान, हमला बड़ा निक लागय रे-
Posted on: Apr 17, 2020. Tags: DINDORI MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
सहकार रेडियो : अच्छी जिंदगी का रास्ता अच्छी किताबों से होकर जाता है...
श्रोताओं आज आपके सामने प्रस्तुतत है विचार यात्रा जिसका शीर्षक है “अच्छी जिंदगी का रास्ता अच्छी किताबों से होकर जाता है”। आवाज़ है साथी पारुल शारदा की| ये कार्यक्रम सहकर रेडियो से लिया गया है|
➖➖➖➖➖➖➖➖
♦व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ने के लिए 9617226783 पर अपने व्हाट्सएप एकाउंट से अपना नाम और जिला लिखकर भेजें।
♦व्हाट्सएप के विकल्प के रूप में आप हमारा टेलीग्राम चैनल भी ज्वाइन कर सकते हैं|
♦फेसबुक, यूट्यूब और टेलीग्राम पर हमसे जुड़ने के लिए सभी नीचे लिंक दी गई हैं।
➖➖➖➖➖➖➖➖
▪कार्यक्रम की यूट्यूब लिंक : https://youtu.be/cnRvC6B5F4Q
▪फ़ेसबुक पेज की लिंक : (www.facebook.com/sahkarradio)।
▪टेलीग्राम चैनल की लिंक : (https://t.me/sahkarradio1)
Posted on: Apr 17, 2020. Tags: SAHKAR RADIO SONG VICHAR YATRA VICTIMS REGISTER
14 दिन से ज्यादा क्वारेंटाइन में रह चुके हैं, कोई बीमारी नहीं है, जाँच कराकर घर पहुँचाने में मदद करे
कांसाबेल, जिला-जशपुर (छत्तीसगढ़) से रंजीत यादव बता रहे हैं कि वे झारखण्ड के रहने वाले हैं, हैदराबाद से आ रहे थे, उस दौरान लॉक डाउन में फंस गये थे, तब बागनदी फारेस्ट कैंप, राजनांदगांव छत्तीसगढ़ में उन्हें 700 लोगो के साथ रखा गया था, वहां रहने खाने की व्यवस्था की गयी थी लेकिन खाने में कीड़े मिलते थे, शिकायत करने पर कोई सुधार नहीं हुआ, कोरंटाईन का जो 14 दिन का समय होता है, उससे 5 दिन ज्यादा रखा गया है, उसके बाद जानकारी मिली, सभी को झारखण्ड सीमा पर छोड़ दिया जायेगा, वहां से सरकार घर पंहुचा देगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ, उन्हें ले जाने के लिये बसें आयी 11 बजे, उसके बाद सभी को जंगल के रास्ते लाया गया, मेन रोड से नहीं लाया गया, और अभी सभी को जशपुर जिले के पंसाबेल जगह पर रखा गया है, वे सभी साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियो से संपर्क कर उनकी जाँच करायी जाये और सब ठीक होने की स्थिती में घर पहुँचाया जाये :प्रकाश यादव@6303230752, शंकर यादव@9959493672, 7045149618. (165034)
Posted on: Apr 17, 2020. Tags: CG CORONA PROBLEM JASHPUR SONG VICTIMS REGISTER YADAV
Impact : लॉक डाउन में फंसे हैं खाने की व्यवस्था हो गयी है...
ग्राम-अढाजन, सूरत (गुजरात) से शैलेन्द्र मेडे बता रहे हैं कि वे मध्यप्रदेश राज्य के बुरहानपुर जिले के बढ़ियारी गाँव के निवासी हैं और वे 2 साल से सूरत में रह रहे हैं, उनके पास राशन ख़त्म हो गया था, खाने पीने की कोई सुविधा नहीं थी, पैसे भी ख़त्म हो गये थे, लॉक डाउन के कारण राशन की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी सीजीनेट साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@9171973811.
Posted on: Apr 17, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY GUJRAT PDS SONG SURAT VICTIMS REGISTER
कई दिनों से बीमार हूँ, ईलाज नहीं हो रहा है...
ग्राम-भंडेरी, तहसील-बैहर, जिला-बालाघाट (मध्यप्रदेश) से मिट्ठन देसराज बता रहे हैं, कई दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है और बच्चे बाहर काम करने गये हैं जो लॉक डाउन में फंस गये हैं घर में खाने की दिक्कत हो रही है, राशन नहीं है, उनका कहना कई दिनों से मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है लेकिन ईलाज नहीं हो रहा है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर ईलाज कराने में मदद करें: कलेक्टर बालाघाट@07632240150, CEO@07632240960, 9432036633, SDM@07632241221. संपर्क नंबर / मिट्ठन देसराज@9960904423. (164920)
