स्वास्थ्य स्वर : पेट दर्द में तुरंत राहत के लिए घरेलू उपाय...

भोरमदेव वनांचल, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य अमित साहू पेट दर्द का घरेलू उपचार बता रहें है: खुशहाल जीवन के लिए शरीर का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। एक निरोगी काया जीवन में उत्साह भरने का काम करती है, जिसमें पेट एक अहम भूमिका निभाता है। माना गया है कि शरीर की अत्यधिक आतंरिक समस्याएं पेट से जुड़ी होती हैं, क्योंकि पेट भोजन ग्रहण करता है और ऊर्जा के प्रवाह में सहयोग करता है। अक्सर देखा गया है कि गलत खान-पान की वजह से पेट कई परेशानियों से घिर जाता है जिसमें पेट दर्द भी शामिल है.
इस प्रकार की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए घरेलु उपचार करे : कुण्डी के पत्ते 10 ग्राम, 2 नग काली मिर्च और अजवाइन, ये सबको सुबह शाम सेवन करने से पाचन शक्ति सुधार हो जाती है| अधिक जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : अमित साहू@9425299142.

Posted on: Oct 27, 2019. Tags: AMEET SAHU HAELTH KABIRDHAM CG SONG VICTIMS REGISTER

छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय बोली गीत : वचन से वचन से गोली मारब चलों राउर...

जिला-बलरामपुर(छत्तीसगढ़) से संध्या खलखो एक गीत सुना रहें हैं:
वचन से वचन से गोली मारब चलों राउर-
सेतान सेना से लड़ब चलों राउर-
आत्मा दा दुःख धरे बिचवा से निशान लगावा-
वचन से वचन से गोली मारब चलों राउर-
लड़ाई झगड़ा पाप बुराई येही के सेतान से ना-
लोभ लालच हडिया दारु येही के सेतान से ना-
वचन से वचन से गोली मारब चलों राउर...

Posted on: Oct 27, 2019. Tags: BALRAMPUR CG SANDHYA KHALKHO SONG VICTIMS REGISTER

स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से दिये जाने वाली शौचालय नही बनाए, अधिकारियों ध्यान नही देते...

ग्राम पंचायत-चिनारी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से अजय कचलाम ओर उनके साथ है ग्रामीण महिला राम दाई कोर्राम नव देल (मोह्ला) से बता रही है शौचालय की समस्या स्वच्छ भारत अभियान के तहद हर घर मे शौचालय बनाया जाय पर हमारे यहा शौचालय नही बनाए गए जिसे ग्राम पंचायत सरपंच सचिव को बोला गया परन्तु अभी तक किसी प्रकार की कोई पहल नही इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है दिये गए फोन नंबर पर अधिकारियों से बात कर शौचालय बन वाने मे मदद करे. सरपंच@8103759938. सचिव@7587499033. कलेक्टर@9425205669.

Posted on: Oct 27, 2019. Tags: AJAY KACHLAM NARAYANPUR CG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

दीपावली गीत : ये मालिक तेरे बन्दे, हम ऐसे हो हमारे करम...

ग्राम-बरेतीकला, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दयासागर कुशवाहा एक दिवाली गीत सुना रहें है:
ये मालिक तेरे बन्दे, हम ऐसे हो हमारे करम-
नीति पर चले ओर वदी से तले, ताकि हँसते हुये निकले दम-
ये अँधेरा घाना छा रहा, तेरा इंशान घबरा रहा-
वो बुराई करें हम भलाई भरे, नही बदले की हो भावना-
दिया तुम हमें जब जन्म, तुही झेले गा हम सबके गम-
नीति पर चले ओर वदी से तले ताकि हँसते हुये निकले दम-
ये मालिक तेरे बन्दे हम येसे हूँ हमारे कर्म...

Posted on: Oct 27, 2019. Tags: DYASAGR KUSHWAHA REWA MP SONG VICTIMS REGISTER

राजस्थान डोंगरपुर से 2019 दीपावली की हार्दिक शुभ कामनाए...

राजस्थान डोंगरपुर से प्रकाश मीना (दृष्टिहीन) से भारत देश मे मनाए जाने वाले दीपावली त्योहार इस वर्ष 27/10/2019 मनाए जाने पर सभी सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियो को हार्दिक बधाई एंव शुभ कामनाए कर रहे है। जीसीनेट स्वर मे प्रसारण किए जाने वाली कार्यक्रम जिसे सुन कर लोग उत्साहित हो रहे है ओर इस प्रकार की कार्यक्रम लगातार करते रहे है सभी को प्रेरित एंव शुभकामनाए कर रहे है|

Posted on: Oct 27, 2019. Tags: PRAKASH MEENA RAJSTHAN SONG STORY VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »