नोएडा : हम 3 लोग लॉकडाउन में फंसे है, खाने के लिए राशन नहीं है, कृपया मदद करें...

इलाहाबाद उत्तर प्रदेश के रहने वाले है सुनील कुमार रत्नाकर, वे बता रहे है कि लॉकडाउन के कारण नोएडा सेक्टर 85, ग्राम याकूबपुर, गौतम बुद्ध नगर में फंसे है, वे 3 लोग है | उनके पास खाने के लिए राशन नहीं है | इसलिए सीजीनेट साथियों मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके खाने की व्यवस्था करवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@8368487789. (166901)

Posted on: May 12, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NOIDA UP SONG SUNIL KUMAR RATANAKAR VICTIMS REGISTER

नोएडा सेक्टर 87 में लॉकडाउन में फंसे है, खाने पीने की कोई व्यवस्था नही है, कृपया मदद करें...

शिवनाथ चौधरी जिला-मधुबनी बिहार के रहने वाले है, वे काम करने के लिए नोएडा नयेगाँव सेक्टर 87 गौतम बुद्ध नगर में रहते है, लॉकडाउन के कारण फंस गए है, उनके पास खाने पीने की बहुत समस्या है, पैसे भी नहीं हैं,अब तक राशन नही मिला है| इसलिए वे सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कि उन्हें राशन दिलाने में मदद करें: नम्बर@9113421383.

Posted on: May 12, 2020. Tags: CHAUDHARY CORONA NOIDA PROBLEM SHIVNATH SONG UP VICTIMS REGISTER

Impact: लॉकडाउन में फंसे हैं खाने में समस्या हो रही थी, अब मिल गया है...

नयागाँव, सेक्टर 87, फेस 2, गली नंबर 5, नोएडा (उत्तर प्रदेश) से नूरजहां बता रही हैं वे अपने परिवार के साथ लॉकडाउन में फंसे हैं, बिहार राज्य की रहने वाली हैं, खाने के लिये राशन नहीं था जिसके कारण समस्या हो रही थी इसलिये सीजीनेट के साथियों से अपील किया और कुछ दिनों बाद उन्हें खाने का राशन हेतु 1000 की मदद राशि मिली है , वे इस मदद से खुश हैं और मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं | संपर्क नंबर@8882721473.

Posted on: May 11, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER

Impact: लॉकडाउन में कोरोना महामारी बीमारी के कारण फंसे हैं राशन नही था, अब मिल गया है...

अनूप बता रहे है कि बिहार के रहने वाले है, वे दिल्ली में मजदूरी (काम) करने आये थे पुरे देश में लॉकडाउन कोरोना महामारी बीमारी के कारण वहीँ फंस गए है उनको खाने की बहुत समस्या हो रही थी | काम भी कुछ नहीं चल रहा है | इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील किया| अपील करने के कुछ दिन बाद समस्या का समाधान हो गया है इसलिए ये साथी सीजीनेट और सम्बंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं|सम्पर्क नम्बर@9801955661.

Posted on: May 11, 2020. Tags: CORONA IMPACT NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER

Impact: परिवार के साथ 5 लोग है लॉकडाउन में फंसे हैं खाने में समस्या हो रही थी, अब राशन मिल गया है..

मिनी पलामो डाल्टेनगंज थाना-पडवा, ग्राम-सरईया के रहने वाली है वे बता रही है कि वे लोग काम करने के लिए अपने परिवार के साथ 5 लोग है | नोएडा सेक्टर 87 गौतम बुद्ध नगर नयागाँव गली नम्बर 2 में रहते है | लॉकडाउन के कारण फंसे गए है उनके पास खाने पीने के लिए पैसे और राशन भी नहीं है काम भी बंद हो गया है | उनको खाने की बहुत समस्या हो रही है भूखे रह रहे है | इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से मदद के अपील किया | अपील करने के कुछ दिन बाद उन्हें अब राशन मिल गया है इसलिए ये साथी सीजीनेट के साथियों और सम्बंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नम्बर@9006650778,7779996537.

Posted on: May 11, 2020. Tags: CORONA IMPACT NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »