Impact: 4-5 लोग थे लॉकडाउन के कारण काम बंद है खाने में समस्या हो रही थी, अब खाना मिल गया है...
सूरजपुर जिले के मुकेश रजवाड़े, राजेश कुमार नगरपालिका पंचायत मठपुरेना रायपुर (छत्तीसगढ़) में मजदूरी करने के लिए आये थे और घर जाने के लिए उन्होंने छुट्टी भी लिए थे लेकिन लॉकडाउन के कारण वहीं फंस गए है और उनको खाने पीने की बहुत समस्या हो रही है 4-5 लोग है| इसलिए ये साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की मांग किया | और अपील करने के कुछ दिन बाद उन्हें खाने का राशन मिल गया है| इसलिए वे सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं | संपर्क नम्बर@8319733231.
Posted on: May 10, 2020. Tags: CG CORONA IMPACT RAIPUR SURAJPUR
पढ़ा तू करके जतनवा हो...साक्षरता गीत-
मालीघाट, मुज़फ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार शिक्षा पर एक गीत सुना रहे हैं:
पढ़ा तू करके जतनवा हो, बउवा माना कहनवा-
अनपढ़ के खातिर जगत अन्हा रे-
जन बिना जी जो भरे-
धरा न कोनो बहनवा हो, बउवा माना कहनवा-
पढ़ल लिखल के सब पहिचाने-
घर बाहर सब ओकरे माने-
सब काहे ओकरे सरनवा हो...
Posted on: May 09, 2020. Tags: MUZAFFARPUR BIHAR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
कोरोना को भगाना आसान होता है...कोरोना गीत-
मुजफ्फरपुर, बिहार से सुनील कुमार एक कोरोना गीत सुना रहे हैं:
मास्क लगाने से सुरक्षा होता है-
गमछा लगाने से सुरक्षा होता है-
अरे मुंह को ढकने से सुरक्षा होता है-
कोरोना को भगाना आसान होता है-
हाँथ धोने से सुरक्षा होता है-
घर में रहने से सुरक्षा होता है-
कोरोना को भगाना आसान होता है...
Posted on: May 08, 2020. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
काम नहीं होने से पैसा नहीं है, राशन की समस्या है, कृपया मदद करें...
खांडवे नगर, वागुली, पुणे (महाराष्ट्र) सुवर्णा बडासय तोरने बता रही हैं वे लॉकडाउन में हैं, परिवार में 4 सदस्य हैं, लॉकडाउन के कारण कोई काम नहीं है, जिसके कारण पैसा नहीं है, घर में खाने के लिये राशन नहीं है, खाने के लिये परेशानी हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि अधिकारियों से बात कर राशन की व्यवस्था कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9168989103, हर्सल तोरने@9529645474. (166638)
Posted on: May 07, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH PUNE SONG SUWARNA TORANE VICTIMS REGISTER
सरकार के द्वारा सभी लेवर कार्ड वालो को 1500 मिला है लेकिन हम 16 परिवारो को नहीं मिला...
ग्राम-सुइयांपाडा, ब्लाक-राजगांगपुर, जिला-सुन्दरगढ़ (उड़ीसा) से अजय बरवा के साथ गाँव की चारोती मांझी और परमिला मांझी है, वे बता रही है कि पूरे देश में कोरोना महामारी को लेकर हलचल मचा हुआ है और ऐसे स्थिति में सरकार भी सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने को बोल रही है | इसी कारण लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे है| इसी स्थिति को देखते हुए भारत सरकार के तरफ से जिनका लेवर कार्ड है उनको 1500 रूपये दे रहे है हर परिवार में लेकिन उनके गाँव में ऐसे 16 परिवार है जिनका लेवर कार्ड है लेकिन उनको पैसा नहीं मिला है इसलिए उनको बहुत दिक्कत हो रही है खाने पीने की इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि दिए हुए नम्बरों में बात करके पैसे दिलवाने में मदद करें : लेवर अधिकारी@06612647878 सब कलेक्टर@9437490494, B.D.O.@9438611408. संपर्क नम्बर@6371048257 (166535)
