सरकारी योजनाओं के अंतर्गत ब्लाइंड पेंशन मिलता है, परन्तु हमें नहीं मिल रहा है, कृपया मदद करें-

हरियाणा से प्रिंस कुमार बता रहे हैं कि उनकी उम्र 17 वर्ष और ब्लाइंड हैं सरकारी योजनाओं के अंतर्गत ब्लाइंड पेंशन मिलता है| उन्होंने पेंशन के लिए अप्लाई किया था किन्तु यह कह कर पास नहीं किया कि उनकी उम्र 17 वर्ष है| आगे की पढ़ाई के लिए पेंशन की जरूरत है| इसलिए उन्होंने सीजीनेट के श्रोताओं से पेंशन दिलाने में मदद की अपील कर रहे हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7015677250.

Posted on: Jul 18, 2022. Tags: HARIYANA HARYANA PENSION PROBLEM

हमारे गाँव में रोड कि बहुत दिक्कत होता है,बताने पर भी ध्यान नहीं दे रहे है कृप्या मदद करे-

ग्राम-इरपापटेल पारा,ब्लॉक-बास्तानार,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से अनिल कुमार कश्यप बता रहे है कि उनकी गाँव में पांच सौ मीटर कि रोड नहीं बना है लोगों को आने जाने कि बहुत दिक्कत होता है|और किसी को बीमारी होने से मरीज को हॉस्पिटल तक पैदल जाना पड़ता है| मार्किट स्कूल या एक गाँव से दुसरे गाँव जाने के लिए भी नदी नाला पार कारना पड़ता है इसके लिए सरपंच व सचिव को बताने पर भी ध्यान पर भी ध्यान नहीं दे रहे है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओ से मदद कि अपील कर रहे है| अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है| संपर्क नंबर@8778004550

Posted on: Jul 18, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG ERPA PARA PATEL PROBLEM ROAD

हैण्डपंप खराब होने से लोग नाला से पानी पी रहे हैं, कृपया मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-पारापुर, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से गोसुराम कश्यप बता रहे हैं उनके गांव में हैण्डपंप खराब हो गया है| वर्तमान में लोग नाला से पानी पी रहे है,इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को कई बार शिकायत किये है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9340906542.

Posted on: Jul 18, 2022. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA PROBLEM WATER

पिछले 15 साल से लड़ने के बावजूद अलग राशन कार्ड नहीं बन रहा, कृपया मदद करें...

डोंगरीपारा, ग्राम पंचायत-पालानार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से सोमारूराम कवासी बता रहे हैं कि वे 15 साल से लड़ रहे हैं पर उनका राशन कार्ड आज तक नहीं बन पाया है। उनके घर में 15 सदस्य हैं, जिनके लिए 35 किलो चावल पर्याप्त नहीं होता है। वे चार भाई हैं और अपना राशन कार्ड अलग बनाना चाहते हैं। जनपंद पंचायत में पूछने पर उन्हें बताया गया था कि उनका राशन कार्ड बन जाएगा पर नया आवेदन देने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई। सीजीनेट के साथियों से निवेदन है कि दिए गए नंबरों में बात कर इनका राशन कार्ड बनवाने में मदद करें। संपर्क नंबर@ पीड़ित-7647966778, सरपंच-6261877601, सचिव-7587204197, CEO-9406016762.

Posted on: Jul 18, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG SOMARURAM KAWASI

आँखों में में नींदे न दिल में करार...गीत

पंकज कुमार, बदोऊ उत्तरप्रदेश से एक सॉन्ग सुना रहे हैं,
आँखों में में नींदे न दिल में करार,मोहब्बत भी क्या चीज होती है यार-
दर्द उठे प्यास जगे याद सताये,शामों शहर कोई सदा पास बुलाए-
एक भी पल मै तो तुजे भूल न पाउं,जाने वफ़ा पास तेरे दौड़ के आहूँ-
कभी बेखुदी तो कभी इंतजार, कभी बेखुदी तो कभी इंतजार-
मोहब्बत भी क्या चीज होती है यार...

Posted on: Jul 17, 2022. Tags: HINDI SONG UTTRPRADESH

« View Newer Reports

View Older Reports »