पीडितो का रजिस्टर : मेरे ऊपर झूठा केस बनाकर जेल ले गये, जेल से निकालने में डेढ़ लाख लगा सरकार से मदद न
ग्राम पंचायत-भैंसासुर, (पारासातधार) ब्लाक-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से जीतेन्द्र समरत बता रहे हैं कि वे घर में सोये थे, पुलिस वाले रात में आये और उठाकर ले गये| उन्होंने उनके साथ मारपीट भी किये| जंगल में पकड़ा गया है बोलकर झूठा केस बनाया| उनकी गैरहाजिरी में उनके घर वालो को घर चलाने में बहुत दिक्कत होती थी| उन्हें छुड़ाने में डेढ लाख रुपये के आसपास खर्च हुआ था, लेकिन सरकार ने उनकी कोई मदद नही की इसलिए सभी साथियों से मदद की अपील कर रहें हैं, अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9691894296.
Posted on: Feb 24, 2021. Tags: CG JITENDRA SAMRT KANKER VICTIM REGISTER
तय घुमेला आयबे तोरी मोर....गीत-
जिला-जांजगीर चापा (छत्तीसगढ़) से सम्पतलाल यादव एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे है :
तय घुमेला आयबे तोरी मोर-
रायगड़ बाजार घुमेला आयबे-
सन पुत्री कस तोला सजा बो-
रंग रंग के खावा हो रे-
कोरबती कर धनिया तोरे-
कमर मा पैरा हूँ ...(184579)
Posted on: Feb 23, 2021. Tags: CG CHHATTISGARHI SONG JANJGIR CHAPA SAMPATLAL YADAV
पीडितो का रजिस्टर : मुझे पुलिस वालो ने नक्सली समझकर ले गये और सरकार के तरफ से कोई मदद नहीं मिली...
ग्राम पंचायत-भैंसासुर, थाना-सुकसुर, तहसील-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से गोपीनाथ बघेल 2016 की घटना बता रहें है कि 4 बजे भोर में पुलिस वालों आये और नक्सली समझकर उन्हें जेल ले गये और उनको 6 महीने तक जेल में रखे | उनके घर में 5 सदस्य थे, उस समय उनके घर वाले बहुत परेशान थे| उनकी तबियत भी ठीक नही रहती थी, अभी तक सरकार के तरफ से उनको कोई मदद नही मिली है, सभी साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9406464239.
Posted on: Feb 23, 2021. Tags: CG GOPINATH BAGHEL KANKER VICTIM REGISTER
अरजी हमरो बाटे भाग्य जगायी लेते हो...गीत-
सीजीनेट श्रोता जयकिसन भारती एक गीत सुना रहे हैं, जिसके बोल हैं “अरजी हमरो बाटे भाग्य जगायी लेते हो” | अपने गीत संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं| (AR)
Posted on: Feb 23, 2021. Tags: JAYKISAN BHARTI SONG
पीडितो का रजिस्टर : नक्सलियों के सहयोग का आरोप लगाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया-
ग्राम पंचायत-निबरा, पोस्ट-कोलर, ब्लाक-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से सकलूराम नुरेटी बता रहे हैं, उनके घर में कुल 6 सदस्य हैं| वे आगे बता रहे है कि पुलिस वाले उनके घर आये और उन पर नक्सलियों के सहयोग का आरोप लगाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया| 1 साल जेल में रहे, उन्हें सरकार की तरफ से कोई सहयता नही मिली| इसलियें साथियों से मदद की अपील कर रहें है, अधिक जानकारी के लिये संपर्क रामलाल नुरेटी@9406464239.(185208) GT
