बेटा प्यारा बेटी नहीं, मैं पूंछू जी क्यों...
बेटा प्यारा बेटी नहीं मैं पूंछू जी क्यों
बोलो मैं पूछूं जी क्यों, हां जी मैं पूंछू जी क्यों
सदियों पुराने भेद रहें ये क्यों ज्यों के त्यों
एक ज़माना बेटी को नहलाया दूध में
आज बेटी को गर्भ में ही मार देते क्यों
बेटा जन्मे बांटो पेडे बेटी को दुत्कार
मां उदास बाप के सिर पे बोझ भारी क्यों
दोनों करे काम बराबर संग करें काम
एक जो उंचा दूसरा नीचा मैं पूंछू जी क्यों
बोलो मैं पूछूं जी क्यों, हां जी मैं पूंछू जी क्यों
Posted on: Dec 24, 2010. Tags: Asha Kachru
उठ जाग मेरी बहना, चल साथ मेरी बहना
उठ जाग मेरी बहना, चल साथ मेरी बहना
तू मान मेरा कहना, ये ज़ुल्म नहीं सहना x 3
सौहर का कहा मानो, ससुर की बात मानो
परिवार की भलाई को खुद के सर पे ले लो
फिर भी कोई इज़्ज़त न तेरी कोई कीमत
बस चुप ही चुप रहे तू, अपमान क्यों सहे तू x 3
सुबह सबसे पहले उठना, फिर झाडू पोंछा करना
फिर पानी भर के लाना, और चूल्हा भी जलाना
फिर चाय गरम बनाओ, श्रीमान को जगाओ
बाल बच्चों को सम्हलो और खाना भी पकाओ x3
गर नौकरी है करनी और पैसा भी कमाना
आदमी से कम तरक्की आदमी से कम मज़दूरी
तू घर की नौकरानी, ये तेरी ज़िंदगानी
ये ड्यूटी सोलह घण्टा, न उसकी कोई तनखा x3
औरत जो अब जगेगी, न मर्दों से डरेगी
न सत्ता से दबेगी, ज़ुल्म से लडेगी
मेहनतकशो से मिलकर दुनिया को बदल देगी
स्त्री मुक्ति की निशानी वो हाथों में थामेगी x3
Posted on: Dec 11, 2010. Tags: Asha Kachru
हमर गांव के जनता ला, देख कैसे भरमावत हे...एक छत्तीसगढी गीत
हमर गांव के जनता ला, देख कैसे भरमावत हे
दुइ रूपया में चाउर देवत हे, फोकट मा नून
अउ जुरमिल मोर्चा इ कहत हे ध्यान लगाके सुन
बडे बडे मशीन आगे, जनता ला हो गे घाटा
अउ खाए पीए के ठिकाना नइ ए, चाउर दार आटा
रोजगार गारंटी में नथी रहोगे तो कैसे कमाबो रे भाई
अउ समय में मज़दूरी न मिले कैसे जीबो ओ दाई
बुधन मेश्राम
Posted on: Dec 05, 2010. Tags: Budhan Meshram
Children's message on Non Violence Day
Asha Kachru from Medak district in Andhra Pradesh has sent a message and song by children of a rural school on the ocassion of Non Violence Day on 2nd october.
Posted on: Oct 02, 2010. Tags: Asha Kachru
जागो बच्चों, जागो जागो, पढकर लिखकर सब तुम जानो...
Asha Kachru from Medak district in Andhra Pradesh says thanks to all the people who sent songs on this platform. She says students in her school in Medak has been singing those songs and now they have also prepared a song and would like to share with all of us. The song is like this:
जागो बच्चों, जागो जागो, पढकर लिखकर सब तुम जानो
पढकर लिखकर बनो तुम होशियार, और गांव को ले जाओ उस पार
पढोगे लिखोगे नहीं तो है खतरा, शहर वाले कहेंगे गांव है कचरा
