बिना कनेक्शन ही गाँव पहुँचे बिजली के बिल,अधिकारी नहीं कर रहे हैं समाधान, मदद की अपील
सरकार द्वारा किये जानेवाले ‘हर घर बिजली’ के दावों की पोल खोलने वाली घटना मध्य प्रदेश से सामने आयी है। ग्राम खुर्सीपार के लोगों की माने तो उनके घर बिजली नहीं लेकिन बिल जरुर पहुंचाया गया है।
वनग्राम खुर्सीपार, पंचायत बांदरबाडी, ब्लॉक मंवई, तहसील बिछिया, मंडला जिला, मध्य प्रदेश से त्रिलोक परते बताते हैं की उनके इलाके के तीन मोह्हला में कोई बिजली कनेक्शन नहीं मिला। गौरतलब हैं की खंभों को गढे हुए ग्यारह महिने हो चुके हैं लेकिन किसीं के घर में कनेक्शन अब तक जोड़ा नहीं गया। इसके बावजूद भी बिजली का बिल आना शुरु हो गया है।
सरकार द्वारा बताया जाता है की भारत के हर गाँव में बिजली पहुंचाई गयी हैं। त्रिलोक जी के द्वारा बिजली विभाग में बिल की समस्या लेकर जाने के बाद भी उसका निवारण नहीं हुआ। अधिकारियो द्वारा उन्हे आश्वासन तो मिला लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है
इसलिए सीजी नेट सुननेवाले सभी साथियों से अनुरोध है की निम्नलिखित नंबरों पर ज्यादा से ज्यादा सम्पर्क कर दबाव बनाने और काम पुरा करवाने में सहयोग दे।
बिजली विभाग कर्मचारी@9425805481. सचिव@9584416636. सरपंच@9174891313.
Posted on: Nov 05, 2019. Tags: MANDLA MP PROBLEM SONG TRILOK SINGH PARTE VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : एसिडिटी या गैस से संबंधित समस्या का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी एसिडिटी और गैस से संबंधित समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| रात को सोते समय तांबे के लोटे में पानी भरकर रखें और उसमे चार छोटे हरण डाल कर ढक कर रख दें| सुबह कुल्ला कर, खाली पेट सेवन करें, हरण को चबाकर खायें, कुछ देर तक टहलें उसके बाद शौच के लिये जायें, इससे पेट साफ़ हो जायेगा| इस प्रकृया को तीन माह तक कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9111061399.
Posted on: Nov 04, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
अभिनंदन हम करते दिल से, सीजीनेट का अभिनंदन...गीत-
ग्राम, पोस्ट-पडरी, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश प्रसाद यादव एक स्वागत गीत सुना रहे हैं :
अभिनंदन हम करते दिल से, सीजीनेट का अभिनंदन-
सेवा देने वाले भईया बहिनों को सत-सत वंदन-
सीजीनेट धूम मचाई, सबको सबकी राह बताई-
बड़े काम का नित स्वर भाई पेस किया सबकी सच्चाई-
आज लगायें हम सब मिलकर इसके माथे में चंदन-
अभिनंदन हम करते दिल से, सीजीनेट का अभिनंदन...
Posted on: Nov 04, 2019. Tags: MP RAMESH PRASAD YADAV REWA SONG VICTIMS REGISTER
काये के मानों माता समान...कविता-
ग्राम-राजापुर, पोस्ट-लडवारी, जिला-निवाड़ी (मध्यप्रदेश) से मनोज कुशवाहा एक कविता सुना रहे हैं :
काये के मानों माता समान-
उसी का करलो तुम सम्मान-
उसी का करलो तुम सम्मान-
माता बना देते पहले बान-
अमृत देते है वोह वरदान-
दूध होता होता है अमृत जैसा...
Posted on: Nov 04, 2019. Tags: MANOJ KUSHWAHA MP NIWADI POEM SONG VICTIMS REGISTER
मोला निक लागे रानी हिली झूली रेगना हर तोर...कर्मा गीत-
ग्राम-कोटया, थाना-प्रतापपुर, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं :
मोला निक लागे रानी हिली झूली रेगना हर तोर-
हिली झूली रेगना हर तोर पातर-पातर कनिहा हर तोर-
मोला निक लागे रानी लाली लाली लुगरा हर तोर-
मोला निक लागे रानी पातर-पातर कनिहा हर तोर-
मोला निक लागे रानी हिली झूली रेगना हर तोर...
