कंबल ओढ़े जाडा सिकुड़े, फिर भी निगोड़ा आग मांगे...कविता
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक कविता सुना रहे हैं :
कंबल ओढ़े जाडा सिकुड़े-
फिर भी निगोड़ा आग मागा – रूई की रजाई ओढ़-
तन का ताप मागा-
अल्लढता के लिहाफ ओढ़े-
तन-मन झाझोड़ डारे-
कम्बल कपडा साल गर्म-
सूरज का अघोष मागे...
Posted on: Jul 26, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADHIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
हम भारत वासी हैं, हम हिन्दुस्तानी हैं...गीत-
ग्राम-जबलपुर, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से दीनानाथ पटेल एक गीत सुना रहे हैं :
हम भारत वासी हैं, हम हिन्दुस्तानी हैं-
ये बाते तो यारो बहुत पुरानी है-
मर जायेंगे, मिट जायेंगे इस देश के लिये-
हम अपना लहू बहायेंगे इस देश के लिये-
देश के खातिर मिट जाना असली कुरबानी है...
Posted on: Jul 26, 2019. Tags: CG DINANATH PATEL RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : शुगर बीमारी का घरेलू उपचार और परहेज-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी शुगर बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| सदाबहार फूल की पत्ती जो सफेद और गुलाबी फूल वाला झाड़ीनुमा पौधा होता है| इसे लोग अपने घरो में भी लगाते हैं| उसकी ढाई पत्ती सुबह खाली पेट और शाम को ढाई पत्ती खाली पेट सेवन करें| इससे शुगर नियंत्रण करने में लाभ होता है| खाने में मीठी चीजें और चावल का प्रयोग न करें| अंकुरित अनाज का प्रयोग करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गाँधी@9111061399.
Posted on: Jul 24, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : दांत से संबंधित समस्या का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) वैद्य एच डी गांधी दांत में होने वाले दर्द और मसूढे में सूजन का घरेलू उपचार बता रहे हैं| हल्दी को भूनकर पीसकर रख लें| उसके बाद रात के समय उसमे सरसों का तेल और सेंधा नमक मिलाकर सुबह शाम मंजन करने से दांत की समस्या में आराम मिल सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Jul 21, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
कैंसर बीमारी के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिये कर रहे हैं भारत भ्रमण...
प्रयोग समाजसेवी संस्था जिला-रायपुर (छत्तीसगढ़) से नीतिन बता रहे हैं| वे केरल से आये हैं| उनके साथ उनके साथी बृजेश है| वे दोनों भारत का भ्रमण करने के लिये दोपहिया वाहन से निकले हैं| उनके भ्रमण का उद्देश्य कैंसर बीमारी के प्रति लोगो को जागरूक करना है| इसके लिये वे गाँव-गाँव जाकर लोगो को जानकारी देते हैं, कि वे कैसे सावधानी रखे| किन कारणों से ये हो सकता है| ये बीमारी होने पर कहाँ जाना है| कैंसर बीमारी संबंधी किसी भी जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं | नीतिन@8075252286.
