Impact : सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड करने के बाद हैण्डपंप सुधार दिया गया है...
ग्राम-किलेपाल 3 ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से बलीराम कश्यप बता रहे है कि उनके गाँव का हैण्डपंप खराब था उसके लिये उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक संदेश रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से एक महीना पहले हैण्डपंप को सुधार दिया गया है सब लोग खुश है | इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की | संपर्क@6266882999.
Posted on: Oct 01, 2021. Tags: BALIRAM KASHYAP BASTANAR BASTAR IMPACT HANDPUMP KILEPAL
हमारें गांव में पानी की बहुत समस्या है, नाला का पानी पीते है, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-कोड़ेनार, तहसील-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) सनकू जी पानी का समस्या बता रहें है, गाँव में हैण्डपम्प नहीं है वहा के लोग एक किलोमीटर दूर से पानी पीते रहे है, करीब 35 लोग नाले का पानी पीने के उपयोग में करने में मजबूर है, इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत किये परन्तु कोई निराकरण नही किये इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद करने की अपील कर रहे है दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिकारीयों से बात कर हैंडपंप लगवाने में मदद करें: संपर्क@8458956694 PHE विभाग@9827173133 ,CEO@9406016762, संपर्क@9340115210.
Posted on: Oct 01, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG GUHAR HANDPUMP SANKU RAM WATER
शहीद भगत सिंह की याद में...कविता-
कानपुर से केएम भाई एक कविता सुना रहे है जो 114वी जयंती पर शहीदे-ए-आजम को शत शत नमन करते हुये सुना रहे है :
शहीद भगत सिंह की याद में-
न आंसू हैं न है ख़ुशी-
न जश्न है न शोक-
हर लफ्ज़-
आज है खामोश…
इंकलाब का-
वो चेहरा-
आज बन गया-
है एक कोष...
न रंग है न है जोश-
न फ़िक्र है न रोष-
वतन का-
वो मतवाला-
आज हो-
गया है बेहोश....
न तप है न तपिश-
न शौर्य है न कशिश-
आजाद बिस्मिल का-
वो सरफ़रोश-
आज हो-
गया है एक पोज़.....
न गुलामी है न है ब्रिटिश-
न रंज है न है सितम-
पंजाब का-
वो भगत-
आज बन गया है-
यादों का एक कोष ...
Posted on: Sep 29, 2021. Tags: KANPUR KM BHAI POEM UP
हमारे गांव में 10 साल से सीसी रोड अधूरा बना है, बारिश के दिनों में बहुत समस्या होती है, मदद करें...
ग्राम पंचायत- मगरउछला, पोस्ट- शरवानी, थाना- चकरभाटा, ब्लॉक- बिल्हा, जिला- बिलासपुर (छतीसगढ़) से राजेन्द्र यादव बता रहे हैं कि उनकी गली में सीसी रोड अधूरा बना हुआ है। बारिश में कीचड़ हो जाता है, आवाजाही में बहुत समस्या होती है। 10 सालों से ऐसी ही स्थिति है। सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों मे बात कर रोड बनवाने में मदद करें। संपर्क नंबर@ सरपंच@9131343336, संपर्क@6265939379.
Posted on: Sep 28, 2021. Tags: BILASPUR BILHA CC ROAD CG CHAKARBHATA PROBLEM ROAD
एक दिन नदी के तिरे साथ रहली धीरे-धीरे...गीत-
जिला-गाजीपुर, उत्तरप्रदेश से सनोज यादव एक गीत सुना रहे हैं:
एक दिन नदी के तिरे साथ रहली धीरे-धीरे-
हम आंखी में देखली सुन्दर शरिया आगियाँ-
सुन्दर शरिया आगियाँ में जाए रहली वो-
एक दिन नदी के तिरे साथ रहली धीरे-धीरे...(185177)
