एक गरीब परिवार की कहानी...

जिला-बड़वानी मध्यप्रदेश से सुरेश कुमार एक कहानी बता रहे है, एक गावं में गरीब परिवार का एक व्यक्ति रहता था| और उसका एक बेटा था वो गरीब होते हुए भी मजदूरी करके अपने बेटे को पढ़ाता था |उसका बेटा पढ़ लिख कर बड़ा अधिकारी बन गया और वह शहर में रहने लगा | एक दिन वह अपने बेटे के घर मेहमान गया | उसके घर में मेहमान आये हुए थे | उन मेहमानों ने उस अधिकारी से पूछा की यह कौन व्यक्ति आये हुए अधिकारी ने बोला यह तो मेरे रिश्तेदार है |यह बात सुन कर वापस घर लौट आया |इस कहानी का यह तात्पर्य है की किसी भी अवस्था में हो हमे माँ बाप का तिरस्कार नहीं करना चाहिए |

Posted on: Mar 13, 2021. Tags: BADWANI HINDI STORY MP SURESH KUMAR

सुन लो मेरे भाइयो मसीहा मेरा दुनिया में आया...देशभक्ति गीत-

जिला-उमरिया (मध्यप्रदेश) से राजा बैगा एक देशभक्ति गीत सुना रहे है:
सुन लो मेरे भाइयो-
मसीहा मेरा दुनिया में आया-
दुनिया में आया, दुनिया में आया-
वर्दी के साथ आ एकलौता बेटा-
वीरो का वीरो का पुत्र कहलाया-
लाल इस दुनिया में आया...

Posted on: Mar 13, 2021. Tags: HINDI SONG MP RAJA BAIGA UMARIYA

समस्या हल होने पर धन्यवाद कर रहे मन्नूलाल

सीजिनेट श्रोता मन्नूलाल केवट बता रहे हैं कि उन्होने सीजीनेट मे अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया था, जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी उन्हे कार्य करने मे कोई बाधा नहीं आई इसलिये वे सीजीनेट के साथियो को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर@9755239134.

Posted on: Mar 12, 2021. Tags: IMPACT STORY MANNULAL KEWAT

बहोत सो चुकी अब तो जागो...गीत-

बड़वानी, मध्यप्रदेश से सुरेश कुमार एक गीत सुना रहे हैं:
बहोत सो चुकी अब तो जागो-
ओ नारी कल्याणी-
परिवर्तन के स्वर मे भर दो-
निज गौरव की वाणी-
बन कौशिल्या आज देश को-

फिर से राम महान दो-
और सुने न बनकर फिर से-
सीता की संतान दो-
भारत माता मांग रही है वापस फिर से शान दो...

Posted on: Mar 12, 2021. Tags: BARWANI MP SONG SURESH KUMAR

Impact : सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड करने के बाद छात्रावास खुल गया है....

ग्राम-धुम्मा, पोस्ट बघउ, तहसील-चीरहट, जिला-सीधी मध्यप्रदेश से अश्वनी कुमार पटेल बता रहे है कि वे रीवा में पढाई करते है और छात्रावास बंद था | छात्रावास खुल नहीं रहा था तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में 25 दिन पहले एक संदेश रिकॉर्ड किये करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से 8 मार्च को छात्रावास खुल गया है | इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की | संपर्क@9890148101 Id (185298)

Posted on: Mar 12, 2021. Tags: ASHWANI KUMAR PATEL IMPACT STORY

« View Newer Reports

View Older Reports »