तुम्हारा मन व्याकुल न हो...छंद-

ग्राम-रनपोटा, पोस्ट-मरघटी, तहसील-मालखरोदा, जिला-जांजगीर (चापा) छत्तीसगढ़ से कृष्णा कन्हैया एक छंद सुना रहे हैं, तुम्हारा मन व्याकुल न हो, तुम परमेश्वर पर विश्वास रखते हो मुझ पर भी विश्वास रखो। मेरे पिता के घर में बहुत से रहने के स्थान हैं, यदि न होते, तो मैं तुम से कह देता क्योंकि मैं तुम्हारे लिये जगह तैयार करने जाता हूं। और यदि मैं जाकर तुम्हारे लिये जगह तैयार करूं, तो फिर आकर तुम्हें अपने यहां ले जाऊंगा, कि जहां मैं रहूं वहां तुम भी रहो। और जहां मैं जाता हूं तुम वहां का मार्ग जानते हो। थोमा ने उस से कहा, हे प्रभु, हम नहीं जानते कि तू हां जाता है तो मार्ग कैसे जानें? यीशु ने उस से कहा, मार्ग और सच्चाई और जीवन मैं ही हूं; बिना मेरे द्वारा कोई पिता के पास नहीं पहुंच सकता। (184127) GT

Posted on: Feb 26, 2021. Tags: CG CHHAND JANJGIR CHAPA KRISHAN KANHAIYA

जिस भजन में राम का नाम ना हो...भजन-

जिला-प्रयागराज से अभिषेक कुमार भजन सुना रहे है|
जिस भजन में राम का नाम ना हो-
उस भजन को गाना नहीं चाहिए-
चाहे बेटा जितना प्यारा हो-
उसे सर पे चढ़ाना नहीं चाहिए-
चाहे बेटी जितनी लाड़ली हो-
घर घर में घुमाना नहीं चाहिए है-
जिस भजन में राम का नाम ना हो...(AR)

Posted on: Feb 25, 2021. Tags: ABHISHEK KUMAR PRAYAGRAJ BHAJAN

पीड़ितों का रजिस्टर: कक्षा 10 वी में पढ़ाई करने वाली लड़की को नक्सल गतिविधियों में शामिल होने का आरोप

ग्राम-पचांगी, तहसील-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से धनसिंह कोमरा बता रहे हैं कि 2008 कि बात हैं मेरी बहन जिसकी उम्र तब 17 वर्ष थी, वह मौसा जी के घर में रह कर पढ़ाई कर रही थी, वह कक्षा 10 वी में थी| एक दिन सुबह दुकान से वापस घर आने के रास्ते में बी.एस.एफ. के सैनिक उसे अपने साथ ले गये| उन पर नक्सल गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया, उन्हें एक साल राजनंदगांव जेल में रखा गया| जेल से छूटने के बाद वह स्कूल नहीं गयी, उसे डर था सब उसका मजाक उडाएँगे| वो पढ़ना चाहती थी, एक साल की जेल और दो साल पेशी में उसने बहुत कुछ खोया, इस पुरे मामले में उनके 50 हजार रुपये खर्च हुए| घर मे पैसे नही थे, उधर लेकर मुकदमा लड़ना पड़ा|
सम्पर्क नम्बर @9425292387(185491)RM

Posted on: Feb 25, 2021. Tags: CG DHANSINGH KOMRA DURGUKONDAL KANKER VICTIM REGISTER

पीडितो का रजिस्टर : मुझे नक्सली समझकर 2 साल तक जेल में रखे, परिवार वालो को बहुत समस्या हुई...

ग्राम-कोयपारा, पंचायत-भैंसासुर, ब्लाक-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से रांझीराम दुग्गा बता रहे हैं कि 2014 में पुलिस वालों ने उन्हें नक्सली समझकर जेल भेज दिया, वे 2 साल जेल में रहे, उनके घर में 4 सदस्य थे| उनके घर वाले उस दौरान बहुत परेशान रहते थे, उनका काफी खर्च भी हुआ|सरकार की तरफ से उनको कोई भी सहयोग नही मिला है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9302532044,

Posted on: Feb 24, 2021. Tags: CG KANKER RANJHIRAM DUGGA VICTIM REGISTER

पीडितो का रजिस्टर : मुझे जेल से छुड़ाने के लिए 50 हजार खर्च करने पड़े, सरकार से कोई मदद नहीं मिली..

ग्राम- कोयपारा, पंचायत-भैंसासुर, ब्लाक-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से पंचूराम दुग्गा बता रहें है कि 2014 की एक शाम लगभग 6 बजे के आसपास पुलिस वाले उनके घर आए| पुलिस को शक था कि पंचुराम नक्सली गतिविधियों में शामिल हैं| उन्होंने उसे गिरफ्तार कर लिया, वह 3 साल तक जेल में रहा| कचहरी के चक्कर काटने में उनके परिवार को 50 हजार रूपए खर्च करने पड़े, उन्हें सरकार की तरफ से कोई मदद नही मिली है इसलिए उन्होंने सभी साथियों से मदद की अपील की है|

Posted on: Feb 24, 2021. Tags: CG KANKER PANCHURAM DUGGA VICTIM REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »