स्वास्थ्य स्वर : पीलिया बीमारी घरेलु रोग उपचार-

प्रयोग आश्रम तिल्दा, जिला-रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य किरपा राम साहू जो पारंपरिक वैद्य प्रशिक्षण में शामिल हुये हैं, बच्चो को पीलिया बीमारी होने पर घरेलु उपचार बता रहे हैं, एक चुटकी हल्दी फूल का पाउडर, एक चम्मच घी और एक चम्मच अमरबेल का रस लें| सभी को मिलाकर गर्म करें, उसके बाद ठंडा कर लें, ठण्डा होने पर उसे बच्चे के शरीर पर लगाने से पीलिया बीमारी में आराम मिल सकता है, इस दवा का उपयोग तीन-तीन दिन के अंतराल में करना है, दवा का उपयोग करने से पहले दिये गये नंबर पर संपर्क कर जानकरी लें : किरपा राम साहू@7389428342.

Posted on: Sep 16, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : बार-बार पेशाप आने की बीमारी का घरेलु उपचार...

ग्राम-कुम्हार गनिया, पोस्ट-बाजार चारभाठा, तहसील-सहसपुर लोहारा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य कनकराम कौशिक बार-बार पेशाब आने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, काला तिल 200 ग्राम लेकर अच्छे से कूट कर चूर्ण बना लें और उसे 250 ग्राम गुड की चाश्नी में मिलाकर 20-20 ग्राम की लड्डू बनाकर सुबह शाम एक-एक लड्डू सेवन करें, छोटे बच्चों को छोटी गोली बनाकर खिलाये, ऐसा उपयोग करने से बार-बार पेशाब आने की समस्या में आराम मिल सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : कनकराम कौशिक@9179998149.

Posted on: Sep 16, 2019. Tags: CG HEALTH KABIRDHAM KANAKRAM KAUSHIK SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : मोटापा कम करने का घरेलू नुस्खा-

जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय मोटापा कम करने का घरेलू उपचार बता रहे हैं| मेथी का चूर्ण बनाकर सुबह-शाम एक चम्मच का चौथा भाग सेवन कर पानी पीना है| ऐसा करने से मोटापा कम करने में लाभ हो सकता है| नुस्खा उपयोग करने से पहले अपना वजन नाप लें| उसके बाद एक माह के बाद वजन देखे| संबंधित विषय पर और जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9140689970.

Posted on: Sep 09, 2019. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : आधा सर सर्द का घरेलू उपचार-

कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से उमा ध्रुव अर्ध कपाल दर्द या आधा सर सर्द का घरेलू उपचार बता रही हैं| गूमी पौधे के पत्ते का रस निकालकर एक दो बूंद नाक में डालें| बायें तरफ दर्द हो तो दायें तरफ नाक में डालें| दायें तरफ दर्द हो बायें तरफ नाक में डालें| लाभ हो सकता है| दूसरा इसके पत्तो सब्जी बनाकर चावल या रोटी के साथ उपयोग करने से भी लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : उमा ध्रुव@9406412759.

Posted on: Sep 06, 2019. Tags: CG HEALTH KONDAGAON SONG UMA DHRUV VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : शुगर या मधुमेह का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) वैद्य एच डी गांधी शुगर या मधुमेह का घरेलू उपचार बता रहे हैं| जामुन की गुठली 100 ग्राम और गुडमार की पत्ती 100 ग्राम लेकर दोनो को साफकर चूर्ण बना लें| उसके बाद सुरक्षित रख लें| एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार खाली पेट सेवन करने से लाभ हो सकता है| मीठी चीजो से बचे, चावल का प्रयोग ना करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@ 9111061399.

Posted on: Sep 04, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »