आम लेलो लेलो सारी, कच्चा धागा रेश लगाओ...गीत-

ग्राम-मामावाडा पाल, ब्लाक-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से देयानी पोडयामी और सिंपी पोडयामी एक गीत सुना रहे हैं :
आम लेलो लेलो सारी-
कच्चा धागा रेश लगाओ-
इंजन गया पानी पीने, पकड़ी उसकी नानी ने-
नानी गई दिल्ली, दिल्ली से लाई रस मलाई-
रस मलाई में काटा, मम्मी मारी चाटा-
चाटा पड़े जोर से हमने खाये समोसे...

Posted on: Apr 17, 2019. Tags: BHAN SAHU CG DARBHA JAGDALPUR SONG VICTIMS REGISTER

मोहल्ले में पानी की समस्या है, 1 साल से हैण्डपंप खराब है, आवेदन पर सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-

ग्राम-माडपाल, ब्लाक-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से महादेव बता रहे हैं| उनके मोहल्ले में पानी की समस्या है| मोहल्ले में 40 जनसंख्या है| मोहल्ले में एक हैण्डपंप है| जो एक साल से खराब पड़ा है| वे पानी लाने के लिये एक किलोमीटर दूर झरना या नाला से पानी लाते हैं| उन्होंने अपनी समस्या को लेकर पंचायत में आवेदन दिया| लेकिन उस पर कारवाही नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : सरपंच@9340762949, PHE@6261717578.

Posted on: Apr 17, 2019. Tags: BHAN SAHU CG DARBHA JAGDALPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER WATER

ओ या याय दे, ह यारा दे, श्याबे कोदेता याबयेता पाद...धुरवा गीत-

ग्राम-कामानार, ब्लाक-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से सुकमती और गुटकी धुरवा समुदाय का एक गीत सुना रहे हैं| वे इस गीत को शादी के अवसर पर गाते हैं |
ओ या याय दे-
ह यारा दे, श्याबे कोदेता याबयेता पाद-
केदेता ले केडा इकते पेडें नाता को गिया-
ती रात मेड़ो-
ह यारा दे, श्याबे कोदेता याबयेता पाद-
केदेता ले केडा इकते पेडें नाता को गिया...

Posted on: Apr 15, 2019. Tags: BHAN SAHU CG DARBHA JAGDALPUR SONG

मछली जल की रानी है, जीवन उसका पानी है...कविता-

ग्राम-ककनार, ब्लाक-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से भान साहू बच्चो के साथ कविता सुना रही हैं :
मछली जल की रानी है, जीवन उसका पानी है-
हाथ लगाओ डर जाती है, बाहर निकालो मर जाती है-
अगर कगर चम्पा, बीच में लगी घंटा-
नौ साल की नदी में बारा मिटठू बैठे थे-
एक मिठू कच्चा, हिरन का बच्चा-
हिरन गया पानी पीने, बकरी उसकी नानी है...

Posted on: Apr 08, 2019. Tags: BHAN SAHU CG DARBHA JAGDALPUR POEM SONG VICTIMS REGISTER

ऐ मालिक तेरे बंदे हम, ऐसे हो हमारे करम...गीत-

ग्राम पंचायत-ककरार, विकासखण्ड-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रोशनी और सोनिया एक देश भक्ति गीत सुना रहे हैं :
ऐ मालिक तेरे बंदे हम, ऐसे हो हमारे करम-
नेकी पर चले, और बदी से टले-
ताकी हसते हुये निकले दम-
ये अंधेरा घना छा रहा, तेरा इंसान घबरा रहा-
हो रहा बेख़बर, कुछ ना आता नज़र-
सुख का सूरज छुपा जा रहा...

Posted on: Apr 03, 2019. Tags: CG DARBHA KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »