गोटयाय न रता पाडला रो निरोसा-

ग्राम-बागबेडा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से जगनी, बुधनी, महरी, मुगली, सुखमती एक गोंडी गीत सुना रहे हैं :
रे रे लो रे रेला रिलाय-
रेला राटा पाडला रे-
निरोसाम बाई-
गोटयाय न रता पाडला रो निरोसा...

Posted on: Feb 10, 2020. Tags: CG GONDI NARAYANPUR SONG SUKHDAI KACHLAM

बोर लाइन गाँव तक नहीं आने से लोगो पीने का पानी नहीं मिलता...

बउसर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से आशीष कुमार गुप्ता बता रहे हैं, उनके गाँव में पानी की समस्या है, इलाके में फाटक तक लाइन आई है लेकिन गाँव तक नहीं पहुंची है, जिसके कारण लोगो को पानी नहीं मिल पाता है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओ से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी लाईन गाँव तक कराने में मदद करें जिससे लगो को पीने का पानी मिल सके : PHE@7047603066. संपर्क नंबर@8827371266.

Posted on: Feb 10, 2020. Tags: ASHISH GUPTA MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER

शांति नहीं तक तक...कविता-

ग्राम पंचायत-बाखरा, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से चंपा यादव एक कविता सुना रहे हैं :
शांति नहीं तक तक-
जब तक सुख बाधन सबका श्रम हो-
नहीं किसी को बहुत अधिक हो-
नहीं किसी को कम हो-
सोपान मांगने से न मिले-
सबात्म माफ़ हो जाये...

Posted on: Feb 10, 2020. Tags: CG CHAMPA YADAV KONDAGAON POEM SONG VICTIMS REGISTER

संत रविदास पर संदेश...

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से वीरेंद्र गंधर्व संत रवि दास की जीवन के बारे जानकारी दे रहे हैं, संत रविदास का जन्म दिन माघ पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है रवि दास वे महान पुरुष थे जिन्होंने धन को महत्व नहीं दिया, उन्होंने दीनता और दरिद्रता में रहना स्वीकार किया| ज्ञान को महत्व दिया, समाज को तोड़ने वाले जाती पाति के बंधनों को तोड़ने का प्रयास किया धन को महत्व न देकर ज्ञान को महत्व दिया, क्यों कि धन ख़त हो सकता है लेकिन ज्ञान नहीं|

Posted on: Feb 10, 2020. Tags: CG RAJNANDGAON SONG STORY VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARV

स्कूल में 3 साल हैण्डपंप ख़राब है पानी की समस्या होती है...

ग्राम पंचायत-बोटर, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश बता रहे हैं गाँव के प्राथमिक स्कूल में हैण्डपंप लगा है जो 3 साल से बंद है, उनका कहना है यदि उसमे मोटर लग जायेगी तो बच्चो को पीने के पानी की सुविधा हो जायेगी| स्कूल के अध्यापिका पुष्पा यादव बता रही हैं और हेडमास्टर बता रहे हैं वहां हैण्डपंप से पानी नहीं निकलता बच्चे घरो से पानी लाते हैं, भोजन पकाने के लिये भी बाहर से पानी लाना होता है, जिससे सभी को असुविधा हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर स्कूल के हैण्डपंप को ठीक कराने में मदद करें : PHE ठेकेदार@7047603066. संपर्क नंबर@7697448583.

Posted on: Feb 10, 2020. Tags: JAGDISH YADAV MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »