रामायण गीत : अरे तेरों कहा लगों है बाण बता दे लक्ष्मण भईया...
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विनीत कुमार यादव एक रामायण गीत सुना रहें है:
अरे तेरों कहा लगों है बाण बता दो लक्ष्मण भईया-
तेरों भाई रो रहों है तू कैसों सोयें रहों है-
अपने मुख से कटोही बोले बता दो लक्ष्मण भईया-
में लौट अवधपुर जाऊ माता से क्या बतलाऊ-
घर जो पूछे तेरा हाल बता दो लक्ष्मण भईया-
अरे घर तूम प्राणत तजोगे तो मै भी प्राणत तजोऊंगा-
यही मन में लियो है ठानी, बता दो लक्ष्मण भईया-
अरे तेरों कहा लगों है बाण बता दे लक्ष्मण भईया...
Posted on: Nov 06, 2019. Tags: REWA MP SONG VICTIMS REGISTER VINIT KUMAR YADAV
स्वास्थ्य स्वर : मुह में छालें का होने पर घरेलू नुस्खा...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गांधी मुह में छालें का घरेलू उपचार बता रहे हैं, त्रिफला को एक एक चम्मच गुनगुने पानी से दिन में 2 बार खाना खानें के बाद सेवन करें, और मुह में लगाने के लिए चमेली का 8-10 पत्तों को साफ धुल करके मुह में चबायें और मुह में चारों तरफ घुमा कर मुह से निकाल दें लगतार 3 दिन तक करने से लाभ होता है.
परहेज : मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें नशा न करें ठंठी चीजो से बचें मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें. अधिक जानकारी के लिये संपर्क करे. एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Nov 06, 2019. Tags: HAILTH HD GANDHI RAIPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
छत्तीसगढ़ी गीत : माता दोद्री सुंदरी रो रो के रावड़ ला समझाये...
ग्राम-कोट्या, थाना-प्रतापपुर, जिला-सुरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहें हैं:
माता दोद्री सुंदरी रो रो के रावड़ ला समझाये-
छोटे-छोटे बन्दरा मन लंका ला जलायें-
माता दोद्री सुंदरी रो रो के रावड़ ला समझाये-
छोटे-छोटे बन्दरा मन लंका ला जलायें-
फरों ला की खायें की डारों ला मुरेड़े-
माता दोद्री सुंदरी रो रो के रावड़ ला समझाये...
Posted on: Nov 06, 2019. Tags: MEWALAL DEVANGAN SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER
Impact Story : हैंडपंप में सुधार ग्रामवासियों को मिलने लगा पानी की सुविधा सन्देश रिकॉर्डिंग करने बाद...
पंचायत-बड़वार, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी बता रहा है वॉर्ड 06 (हरिजन) मोहल्ला में हैंडपम्प बिगड़ जाने से पानी की समस्या उत्पन्न हो गयी थी| इसलिए मोहल्ले के लोग नदी-कुएँ का दुषित पानी पिने के लिए मजबूर थे कई बार ग्रामसभा, सरपंच तथा सचिव से शिकायत करने पर भी परिस्थिति में सुधार नहीं आया था| 5 सितंबर 2019 में संदेश रेकॉर्ड करने के बाद सीजी नेट के साथियों और श्रोताओं के अथक प्रयास से हैंडपंप के स्थिति में सुधार कर दिया गया है इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने साथी एंव अधिकारीयों को धन्यवाद एंव आभार व्यक्त कर रहे है.
Posted on: Nov 06, 2019. Tags: IMPACT STORY RUPLAL MARAVI SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER
देवी भक्तिगीत : हमको भी देना सुहाग महारानी...
ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-फुनगा, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से श्रीमती मंदाकनी मिश्रा एक देवी गीत सुना रहें है:
हमको भी देना सुहाग सुहाग महारानी-
जैसे सुहाग दियें सीता मैया रामा मिले बार-बार-
जैसे सुहाग दियें राधा मैया कृष्णा मिलें बार-बार-
हमको भी देना सुहाग सुहाग महारानी-
जैसे सुहाग दियें गौरा मैया को भोला मिलें बार-बार
हमको भी देना सुहाग सुहाग महारानी...
