स्वास्थ्य स्वर: गैस अपच एसिडिटी के घरेलू नुस्ख़े...

प्रयाग विहार, मोती नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैध एच.डी.गाँधी पेट में जलन, गैस अपच, एसिडिटी, के घरेलू नुस्ख़े बता रहे है:- विधि इस प्रकार है-५० ग्राम अजवाइन को साफ़ कर एक कटोरी में रख लेंवे, उसमें २ बड़ी चम्मच प्याज का रस, २ चम्मच अदरक का रस, ४ चम्मच निम्बू का रस, एक चम्मच सेंधा नमक, इन सभी को मिलाकर कांच के बर्तन में शीशी में ढक्कन लगाकर धूप में रख दे, तब तक रख जब तक सुख ना जाए| सूखने के बाद सभी का मिश्रण कर सुरक्षित रख लेंवे.खुराक की मात्रा- एक एक चम्मच चूर्ण खाना खाने के बाद दिन में दो बार सेवन करने से इन सभी रोगों से आराम मिलता है. परहेज-मिर्च मशाला, तेल खटाई, गरिष्ट भोजन का प्रयोग ना करे. नशा नही करे| मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करे.
अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क-वैध एच.डी.गाँधी@9111061399.

Posted on: Nov 08, 2019. Tags: HD GANDHI RAIPUR CG HEALTH SONG VICTIMS REGISTER

सड़क बना कारण आने-जाने में दिक्कत, अधिकारी ध्यान नही देते, कृपया मदद करे-

ग्राम-नेतानार, पंचायत-कोलियारी, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से रंजित कुमार मडावी साथ में शांति यादव, श्रीमती प्रियंका कचलाम बता रहें की उनके गांव नेतानार मोह्हला (राउत पारा) में रोड़ की बहुत समस्या है, बरसात के दिनों में बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता है कीचड़ हो जाता है, उबड़ खाबड़ के कारण दूरआवश्यकता पड़ने पर जरुरत की चीजे मांग करने पर समय पर मिल पाते इसका शिकायत उन्होनें सरपंच सचिव के पास किये लेकिन आज तक कोई ध्यान नही दे रहें है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर सड़क की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सम्पर्क@9399261904. सचिव@9341830108, कलेक्टर@9425205669. सुबवती@9879989319.

Posted on: Nov 07, 2019. Tags: NARAYANPUR CG PROBLEM RANJIT KUMAR MANDAVI SONG VICTIMS REGISTER

देवी गीत : हो जाओ दीनदयाल महामाई अब की बेर...

ग्राम-छुलकारी,पोस्ट फुनगा, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश ) से मंदाकनी मिश्रा एक देवी गीत सुना रही हैं:
हो जाओ दीनदयाल महामाई अब की बेर-
हो जाओ मेरी सहाय महामाई अब की बेर-
अब की बेर ओ मेरी माता सिंदूरा लेके आना-
अब की बेर ओ मेरी माता बिंदिया लेके आना-
लाना-लाना रे सिंदूरबा लाल महामाई अब की बेर-
अब की बेर ओ मेरी माता साड़ी लेके आना-
लाना-लाना रे चूनर लाल महामाई अब की बेर-
हो जाओ दीनदयाल महामाई अब की बेर...

Posted on: Nov 07, 2019. Tags: ANUPPUR MP MANDAKNI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER

छत्तीसगढ़ी गीत : काबर छोड़े माया डार के बुन्देली मोर काबर छोड़े गा...

जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से श्यमसाय पैकरा जो दिव्यांग है| सीजीनेट के साथियों को एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
काबर छोड़े माया डार के बुन्देली मोर काबर छोड़े गा-
काबर छोड़े काबर छोड़े काबर छोड़े काबर छोड़े-
माया ला जोड़े नाता ला काबर तोड़े-
दिल के बदरिया नजरी काबर फीरे – रास्ता ला रेंगे उल्टी फेरा फिरे-
काट करेजा उपरे माया फेरे गा बुन्देली मोर-
काबर छोड़े माया डार के बुन्देली मोर काबर छोड़े गा...

Posted on: Nov 07, 2019. Tags: SHYAMSAY PAIKRA SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : स्वप्न दोष बीमारी का घरेलु उपचार...

ग्राम-कुम्हार गनिया, पोस्ट-बजार चारभाठा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से कनकराम कौशिक स्वप्न दोष बीमारी का घरेलु उपचार बता रहा है स्वप्नदोष कोई दोष न होकर एक स्वाभाविक शारीरिक क्रिया है जिसके अंतर्गत एक पुरुष को नींद के दौरान वीर्यपात (स्खलन ) हो जाता है। अतः अत्यधिक मात्रा, में शुक्राणु का क्षय व्यक्ति को कमजोर कर देता हैं। आज हम आपको स्वप्नदोष का इलाज और स्वप्नदोष रोकने के घरेलू उपाय:- अश्वगंध नगोरी-100, विधारा-100, सत्तावर-100, मिश्री-100 सभी को अलग-अलग कूट पीसकर आपस में मिला लेवें| इसका उपयोग एक चमच ताज़ा पानी के साथ सेवन करे या फिर दूध के साथ भी सेवन किया जा सकता है इस लाभ मिलता है. इस प्रकार से करे.

Posted on: Nov 07, 2019. Tags: HAELTH KANAKRAM KAUSHIK KABIRDHAM CG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »