पीडितो का रजिस्टर : मुझे नक्सली समझकर 2 साल तक जेल में रखे, परिवार वालो को बहुत समस्या हुई...

ग्राम-कोयपारा, पंचायत-भैंसासुर, ब्लाक-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से रांझीराम दुग्गा बता रहे हैं कि 2014 में पुलिस वालों ने उन्हें नक्सली समझकर जेल भेज दिया, वे 2 साल जेल में रहे, उनके घर में 4 सदस्य थे| उनके घर वाले उस दौरान बहुत परेशान रहते थे, उनका काफी खर्च भी हुआ|सरकार की तरफ से उनको कोई भी सहयोग नही मिला है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9302532044,

Posted on: Feb 24, 2021. Tags: CG KANKER RANJHIRAM DUGGA VICTIM REGISTER

पीडितो का रजिस्टर : मुझे जेल से छुड़ाने के लिए 50 हजार खर्च करने पड़े, सरकार से कोई मदद नहीं मिली..

ग्राम- कोयपारा, पंचायत-भैंसासुर, ब्लाक-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से पंचूराम दुग्गा बता रहें है कि 2014 की एक शाम लगभग 6 बजे के आसपास पुलिस वाले उनके घर आए| पुलिस को शक था कि पंचुराम नक्सली गतिविधियों में शामिल हैं| उन्होंने उसे गिरफ्तार कर लिया, वह 3 साल तक जेल में रहा| कचहरी के चक्कर काटने में उनके परिवार को 50 हजार रूपए खर्च करने पड़े, उन्हें सरकार की तरफ से कोई मदद नही मिली है इसलिए उन्होंने सभी साथियों से मदद की अपील की है|

Posted on: Feb 24, 2021. Tags: CG KANKER PANCHURAM DUGGA VICTIM REGISTER

पीडितो का रजिस्टर : नक्सलियों के सहयोग का आरोप लगाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया-

ग्राम पंचायत-निबरा, पोस्ट-कोलर, ब्लाक-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से सकलूराम नुरेटी बता रहे हैं, उनके घर में कुल 6 सदस्य हैं| वे आगे बता रहे है कि पुलिस वाले उनके घर आये और उन पर नक्सलियों के सहयोग का आरोप लगाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया| 1 साल जेल में रहे, उन्हें सरकार की तरफ से कोई सहयता नही मिली| इसलियें साथियों से मदद की अपील कर रहें है, अधिक जानकारी के लिये संपर्क रामलाल नुरेटी@9406464239.(185208) GT

Posted on: Feb 22, 2021. Tags: CG KANKER SAKLURAM NURETI VICTIM REGISTER

हाय रे हाय हाय हमार छोटा नागपुर...छत्तीसगढ़ी गीत-

जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से लालो कुमारी छत्तीसगढ़ी गीत सुना रही हैं:
हाय रे हाय हाय हमार छोटा नागपुर-
बड़े सुन्दर लागे ला-
हाय रे हमार छोटा नागपुर-
बड़े झका-झक लगे ला-
बड़े सुन्दर लागे ला...(RM)

Posted on: Feb 21, 2021. Tags: BALRAMPUR CG SONG

पीडितो का रजिस्टर : मुझे पुलिस वालो ने 15 साल तक जेल में रखा था, मारपीट किये कोई मदद नहीं मिली...

ग्राम पंचायत-आतुरबेड़ा, तहसील-अंतागढ़, जिला-कांकेर (छत्तिसगढ़) से शानिराम नुरेटी बता रहें है कि पुलिस वाले ने उन्हे जेल ले गए थे और उनके घर में पूर्वज का एक बंदूक था पहले के दादा पूर्वजों ने घर का देवी देवता मानते थे उसको भी थाना में जमा किए मारपीट किये पैसा जमा करवाये जेल से आने के बाद पेशी 15 साल तक जेल गए थे उस समय उनके पत्नी 2 बच्चे और उनकी मां थे कोई कमाने वाले नहीं था | उनके घर के लोगो ने लोन लेकर के उनके घर वाले ने जेल से छुड़ाया अभी तब उनको लोन है उस समय 28 साल का था उनको कोई प्रकार से सरकार के तरफ से मदद नहीं मिली है सभी साथियों से मदद कि अपील कर रहें है| संपर्क@7646869560.

Posted on: Feb 21, 2021. Tags: CG KANKER SHANIRAM NURETI VICTIM REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »