बरसात के समय और समस्या बड़ जाता है... मदद करें। Valasa

ग्राम -गारलाबंदम, मंडल-लक्ष्मीदेवी पल्ली, जिला -भद्राद्रि कोत्तगुडेम (तेलंगान) से माडवी अडमइया बता रहे हैं| ये गांव में ८ परिवार रहते हैं २किलो मीटर तक सड़क नहीं बना हुआ है आने जाने में दिक्कत होती है बरसात के समय और समस्या बड़ जाता है| सीजी नेट श्रोताओं को सड़क बनाने में मदद के लिए अपिल कर रहे हैं दिए गए नंबरों पर बात करके मदद करें|सरपंच@8247605921,MRO@932919736, संपर्क @माड़वी अडमइया 7661872102

Posted on: Jun 20, 2022. Tags: BHADRADRI KOTHAGUDEM PROBLEM TELANGANA ROAD

हमारे गांव में पुलिया की बहुत समस्या है, बोलने पर भी ध्यान नहीं दे रहे है-

ग्राम पंचायत-सिलकजोड़ी, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से विमला पोयाम बता रहे हैं, उनके गांव पुलिया की बहुत समस्या है, बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारीयों से बात कर समस्या का हल करने में मदद करें: संपर्क नंबर@9098527530, CEO@9406016762, कलेक्टर@8488956694.

Posted on: Jun 20, 2022. Tags: BASTANAR CG DAM PROBLEM SILAKJODI

स्कूल भवन की हालत ख़राब है, नया भवन बनवाने में मदद करें...

ग्राम-बामनारास, पंचायत-मेटानार, ब्लाक-जगदलपुर, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मंगडूराम नाग शाला भवन की समस्या बता रहे हैं कि स्कूल भवन की स्थिती बहुत ख़राब है| बारिश में पानी टपकता है, बच्चो को बैठने में तकलीफ होती है, छत और दीवारो में दरार पड़ चुका है| मरम्मत के योग्य भी नहीं है| उनका कहना कि नया स्कूल भवन की आवश्यकता है, जिससे बच्चो और शिक्षको को कोई खतरा न हो| वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर नया शाला भवन बनवाने में मदद करें: सरपंच@8815883734, सचिव@8889349626. संपर्क नंबर@9131035563.

Posted on: Jun 20, 2022. Tags: BASTAR BHAVAN CG PROBLEM SCHOOL

पीड़ितों का रजिस्टर: बिना वजह का नौकरी से निकाल दिया गया, कृपया मदद करें|

ग्राम पंचायत-चेरीबेड़ा, जिला-नारायणपुर, (छत्तीसगढ़) से दुवारु नेताम बता रहे हैं वे बाजार आये और नक्सली समझकर पुलिस वालें ने पकड़ दिया| और बोलने लगे की आप लोग नक्सलियों लोग के साथ काम करते हो कर के परन्तु उन पर FIR सिद्ध नहीं हुई| फिर इन्होंने डर से गाँव छोड़ दिया| पीड़ित व्यक्ति को नौकरी दी गई थी, और कुछ दिन काम पर नहीं गए| दुबारा से इन्होंने पूरे 1 साल ड्यूटी की| इस बीच इन्होंने कोई छुट्टी नहीं ली थी| फिर इन्हे निकाल दिया| उनका मांग है कि जो नौकरी छिना गया वह मुझे वापस मिल जाय| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8305259669.

Posted on: Jun 19, 2022. Tags: CG DISPLACED DUWARU NETAM NARAYANPUR OB POLICE VICTIM PROBLEM VICTIMS REGISTER

34 परिवार है और एक हैंडपंप थी वह भी खराब है

चमरुपारा, बस्तानार पंचायत, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुबती गावड़े जी बता रहे हैं कि इनके गाँव के चमरुपारा मोहल्ले में हैंडपंप की सुविधा नहीं है|एक ही हैंडपंप था अभी यह खराब है |इस गाँव में 34 परिवार निवास करते है|इनका कहना है बरसात में नदी नाला से पानी मिल जाता है परंतु गर्मी में नदी-नाले सूखने से पानी मिलना मुश्किल हो जाता है|इस मोहल्ले में एक और हैंड पंप की जरूरत है ताकि इन्हे पीने का पानी मिल सके|कृपया इस गाँव में पानी क समस्या को दूर करने में इनकी मदद करें|अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर सरपंच @6268551127, जिला कलेकटर@8458956694, बस्तानार सीईओ@9406016762 .

Posted on: Jun 19, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG HANDPUMP PROBLEM SUBATI GAVDE

« View Newer Reports

View Older Reports »