गौरी पूज, गौरी पूज, जानकी से जानकी पुरल कामना...लोक गीत-
मालीघाट, मुज़फ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक पारंपरिक लोक गीत सुना रहे हैं :
गौरी पूज, गौरी पूज, जानकी से जानकी पुरल कामना-
परदेश ला रघुवर पुरल कामना-
टीका सिंदूर लै गौरिया गौरिया बा पूजा पुरल कामना-
तीनाने फूल लै गौरिया गौरिया बा पूजा पुरल कामना-
परदेश ला रघुवर पुरल कामना-
तीनाने जल लै गौरिया गौरिया बा पूजा पुरल कामना-
परदेश ला रघुवर पुरल कामना...
Posted on: Dec 30, 2019. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
भूमि पट्टा के लिए आवेदन करते हैं, सुनवाई नहीं होती है...
ग्राम-वेंकटापुरम, ब्लाक-अश्वापुरम, जिला-भद्रादी कोठागुडेम (तेलंगाना) से सरपंच मडकम साधू बता रहे हैं गाँव में लोग कई साल से रह रहे हैं लेकिन जमीन का पट्टा नहीं बना है जिसके कारण उन्हें समस्या हो रही है, पट्टा बनवाने के लिये निवासियों ने अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये निवासी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं दिये गये नंबरों पर अधिकारीयों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : PO@9701346976. संपर्क नंबर@7893778321.
Posted on: Dec 30, 2019. Tags: NARENDRA KUMAR PROBLEM TELANGANA
झागझोर दुनिया हो झागझोर दुनिया...रचना-
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार लोक कलाकार गोरख पांडे की एक रचना सुना रहे हैं :
झागझोर दुनिया हो झागझोर दुनिया-
अरे जनता के आवे पलटनिया-
हिलेले झागझोर दुनिया-
लड़ले गुलमवा, लड़ले मजलुमवा-
अरे लड़ले गरीबवा बेकमवा-
हिलेले झागझोर दुनिया...
Posted on: Dec 30, 2019. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
बकरी का टीकाकरण करायें और बीमारी से बचायें...
मालीघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार) से बकरी पालन समूह और सभी बकरी पालन करने वालो को बकरी के बीमार होने पर क्या करना चाहिये और कैसे रखना चाहिये इस विषय पर जानकारी देने के लिये कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया है जिसे सरला श्रीवास और अनीता कुमारी प्रस्तुत कर रही हैं|
जब बकरी बीमार पड़े तो उस समय पशु चिकित्सक से संपर्क करें, बीमार बकरी को दूसरे बकरियों से अलग रखें और नियमित टीका लगवायें जिससे बीमारी से बचाया जा सके|
Posted on: Dec 30, 2019. Tags: ANITA KUMARI BIHAR MUZAFFARPUR SARALA SHRIWAS SONG VICTIMS REGISTER
अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार...गीत-
ग्राम-लालसुह्नार, पंचायत-नेलवंड, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बाल सिंह करंगा एक गीत सुना रहे हैं :
अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार-
इंदिरावती हर पखारय तोरे पईयां-
महूं विनती करव तोर भुँइया-
जय हो जय हो छत्तीसगढ़ मईया-
(अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार-
इंदिरावती हर पखारय तोरे पईयां...
