सड़क और पुल के लिये आवेदन करते हैं, लेकिन सुनवाई नहीं होती..मदद की अपील-

ग्राम-वंजमगुडा, पंचायत-मुलाकिसोली, तहसील-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से वेट्टी मुकेश रोड की समस्या के बारे में बता रहे हैं, वंजमगुडा गाँव में आने-जाने में बहुत परेशानी होती है, सड़क नहीं होने के कारण एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुँच पाता, रास्ते में एक नदी है, वहां पर पुलिया नहीं बना है, इन दोनों समस्या को लेकर उन्होंने गाँव के सरपंच, सचिव के पास आवेदन दिया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, दिये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या को निराकरण कराने में मदद करें: सचिव@9424297810. संपर्क@7648019155.

Posted on: Sep 14, 2019. Tags: CG PROBLEM ROAD SONG SUKAMA VETTI MUKESH VICTIMS REGISTER

पुल और सड़क बनाने के लिये आवेदन करते हैं, सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-

ग्राम-सुफगाँव, पंचायत-खोडगांव, ब्लाक-नारायणपुर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सनऊराम सड़क और पुल की समस्या बता रहे है, गाँव से करीब 300 मीटर सड़क खराब है, जो मेन रोड से जोड़ता है, जहाँ नदी पर पुल भी नही बना है, जिससे आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, समस्या के निराकरण लिये उन्होंने ग्राम सभा, ग्राम सुराज में आवेदन किया है, लेकिन कोई निराकरण नहीं हो रहा है, इसलिये वे सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से निवेदन कर रहे हैं, कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का हल कराने में मदद करें : सचिव@7587839821, कलेक्टर@9425205669. संपर्क नंबर@7489248173.

Posted on: Sep 14, 2019. Tags: CG NARAYANPUR PROBLEM SONAURAM UIKEY SONG VICTIMS REGISTER

तैन्हा खोल के करेजा ला-छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम-कोटया, थाना-प्रतापपुर, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
तैन्हा खोल के करेजा ला,दिखावा तोला का ओ-
विश्वाश के मया जोड़ा, जोड़ देवे गा-
चली देबो मंदिर मा देवता ला साथी ओ-
मै राजा तै रानी पुटूरिया के फूटे आंखी-
मोर घर के अंधियारी मा,अंजोर देबे का ओ-
विश्वाश के मया जोड़ा-जोड़ देबे गा-
तैन्हा खोल के करेजा ला दिखावा तोला का ओ-
विश्वाश के मया जोड़ा, जोड़ देवे गा...

Posted on: Sep 14, 2019. Tags: CG MEWALAL DEVANGAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

मोर मनमोहनी अंबिकापुर मै दिखाहूँ...छत्तीसगढ़ी गीत-

ग्राम-कोटया, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
मोर मनमोहनी अंबिकापुर मै दिखाहूँ-
रंग रंग के चीज मिलथे बड़े बड़े दुकान-
होटल में नई खायबे जाके खाले लेबो पान-
महामाया मंदिर हवे अडबड दर्शन करथें-
कालेज स्कूल बड़े-बड़े है अडबड लडिका पढथे-
मोर मनमोहनी अंबिकापुर मै देखाहूँ-

Posted on: Sep 13, 2019. Tags: CG MEVALAL DEVANGAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

Impact : संदेश रिकॉर्ड कराने के बाद मजदूरो को पैसा मिल गया...

ग्राम पंचायत-कटरा, पोस्ट-बेलझरिया, तहसील-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से लल्लू सिंह बता रहे हैं, उन्होंने वन विभाग में वर्ष 2019 जून और जुलाई महीने में लगभग 25 लोग ने काम किया था| जिसका मजदूरी का पैसा नहीं मिल रहा था| फारेस्ट विभाग अधिकारियों को कई बार बोले पर काम नहीं कर रहे थे, तब उन्होंने 08 सितंबर 2019 को सीजीनेट स्वर में समस्या को रिकॉर्ड किया| जिसके पश्चात सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों के मदद से मजदूरी का पैसा मिल गया है| इसलिये वे संबंधित अधिकारियों और सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं, जिनकी मदद से समस्या हल हो गयी | संपर्क नंबर@8959903256.

Posted on: Sep 13, 2019. Tags: BILASPUR CG IMPACT STORY PATRAJ MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »