नशामुक्ति गीत : नशा ना करना मान लो कहना...

जिला- रीवा (मध्यप्रदेश) से ब्रिजेश कुमार एक नशामुक्ति गीत सुना रहा है:
नशा ना करना मान लो कहना-
प्यारे भाई बहना की होगी बड़ी खराबी-
नशा में डर है नशा में जहर है-
जीते जी मर जाना की होगी बड़ी खराबी-
दारु ना पीना भईया पागल फीर होगे तुम बजार में-
भूखे रहेंगें बच्चें बीबी रहेंगी इंतचार में-
बीके गा गेहना अब क्या कहना-
प्यारे भाई बहना की होगी बड़ी खराबी-
नशा ना करना मान लो कहना-
प्यारे भाई बहना की होगी बड़ी खराबी-
बीड़ी न पीना साथी, कलेजा जलेगा बातों-बात में-
आतों में होगा असर, नींद न होगी रातों रात में-
भारी जवानी चौपट होगी,हजम न होगा खाना भईया-
की होगी बड़ी खराबी, की होगी बड़ी खराबी...

Posted on: Nov 12, 2019. Tags: BRIJESH KUMAR REWA MP SONG VICTIMS REGISTER

वर्षो से कठिन है डगर, अधिकारीयों का कोई ध्यान ही नहीं...कृपया मदद करे

ग्राम-बोरन्डो, जिला-नारायणपुर, (छत्तीसगढ़) से कन्हैया लाल केवट को ग्रामीणों द्वारा रोड़ की समस्या के बारे में बता रहे है, कामदेव राणा, जगदीश, रामेश्वर, दीप कुमार बता रहे है, कि गाँव से बलाव पारा तक रोड़ की बहुत ज्यादा हालत ख़राब है. कई वर्षो से अभी तक नहीं बना है, बाज़ार हाट से सामान लाने ले जाने में सड़क नहीं होने से टेम्पो या अन्य साधन भी नहीं आ पाते है| 7 किलोमीटर के इस रास्ते में एक नाला भी है जो बारिश के दिनों पार करने में दिक्कत होती है, स्कूल जाने वाले बच्चों की पड़ाई भी प्रभावित होती है. इस समस्या को लेकर ग्रामीणों द्वारा सरपंच से कई बार बोल चुके है, परन्तु ध्यान ही नहीं देते.ग्रामीणों की मांग है कि पुलिया और सड़क का निर्माण हों ताकि आवागमन में सुविधा हो सके. सीजीनेट के साथियों से आग्रह है किअधिकारियों को फ़ोन कर मदद करे| सी.ई.ओ@9425263888. सरपंच श्रीमति सियावती@7879770062. सचिव नरेश मंडावी@7587422907. ग्रामीण सम्पर्क-फगेश्वर जी@6264326246.

Posted on: Nov 12, 2019. Tags: KANHAIYALAL NARAYANPUR CG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

तरी नारी नानी मोर ना नारी नाना रे सुवा हो...सुवा गीत-

ग्राम-केकराखोली, जिला-धमतरी (छत्तीसगढ़) से फुलेश्वरी पोटई, रामबाई और बिसंतीन बाई कुंजाम एक सुवा गीत सुना रहे हैं :
तरी नारी नानी मोर ना नारी नाना रे सुवा हो-
डोकरी बिचारी नांगर वो फनदवाई दे सुवा हो-
जा चिड़िया करे ला बसेर-
सुवा बन के जा चिड़िया करे ला बसेर-
डोकरी बिचारी धान वो बोयाई दे की सुवा – तरी नारी नानी मोर ना नारी नाना रे सुवा हो....

Posted on: Nov 11, 2019. Tags: CG DHAMTARI KIRTI SAHU SONG VICTIMS REGISTER

राशन कार्ड से राशन नहीं मिल रहा है, आवेदन करने पर काम नहीं होता-

ग्राम-नीलकंठपुर, पंचायत-गोरगी, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से श्याम देव बता रहे हैं, उन्हें राशन नहीं मिल रहा है, आवेदन करने पर अधिकारी बोलते हैं, कार्ड का नंबर नहीं शामिल हुआ है, आवेदन करने पर काम नहीं हो रहा है, राशन नहीं मिलने से जीवन यापन करने में दिक्कत होती है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : सरपंच@9111234251. सचिव@6221252600, CEO@9165689001. संपर्क नंबर@6262119523.

Posted on: Nov 11, 2019. Tags: CG JAGDEV PRASAD POYA PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

काबर भूला रे आदिवासी मन, गोंडी धर्म इतिहास...गीत-

ग्राम-चंद्रेली, पोस्ट-मसदा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजकुमार आयाम एक गोंडवाना गीत सुना रहे हैं :
काबर भूला रे आदिवासी मन, गोंडी धर्म इतिहास-
धर्म हवे पिता, भाषा हवे माँता, सुनके अमल कर ले-
माँता पिता कर सेवा ला भुलागे, धर्म ला छोड़े तोरे धन हा सिरागे-
काबर भूला रे आदिवासी मन, गोंडी धर्म इतिहास-
धर्म हवे पिता, भाषा हवे माँता, सुनके अमल कर ले...

Posted on: Nov 11, 2019. Tags: CG RAJKUMAR AYAM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »