ओ मईयां तूने का ठानी मन में... भक्ति गीत-
ग्राम-सहसपुर, तहसील-चौथर, थाना-सोहागी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश ) से विनीत कुमार यादव एक भक्ति गीत सुना रहे हैं:
ओ मईयां तूने का ठानी मन में-
राम सिया भेज दई रे वन में-
जन्म भरत तेरा ही जायो-
तेरी करनी देख लजायो-
अपना अवधपुर आप गवायो-
भरत की नजरन में-
राम सिया भेज दई वन में-
अकेले तूने का ठानी मन में-
महल छोड़ वंहा नही रे मढ़िया-
सिया सुकुमारी संग दो भईया-
ओ मईयां तूने का ठानी मन में-
राम सिया भेज दई रे वन में...
Posted on: Sep 22, 2019. Tags: MP REWA SONG VICTIMS REGISTER VINIT KUMAR
सूरजपुर जिला सुदूर आदिवासी इलाखा कर्मा गीत मांदर के धुन...
जिला-सुरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी आदिवासियों का नवाखाई कार्यक्रम इस मौके पर आदिवासी प्रकृति की पूजा कर अच्छे फसल की कामना करते हैं. साथ ही बहनें अपने भाइयों की सलामती के लिए प्रार्थना करती हैं. करमा पर आदिवासी ढोल और मांदर की थाप पर झूमते-गाते हैं. यह दिन इनके लिए प्रकृति की पूजा का है. ऐसे में ये सभी उल्लास से भरे होते हैं. परम्परा के मुताबिक, खेतों में बोई गई फसलें बर्बाद न हों, इसलिए प्रकृति की पूजा की जाती है. रूपलाल@7697080920.
Posted on: Sep 21, 2019. Tags: CG RUPLAL MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
गाँव में स्कूल नही होने के कारण, छोटे-छोटे बच्चे परेशानिया झेल रहे है... कृपया मदद करे-
के एम् भाई ग्राम मक्कापुरवा, पंचायत-गारब, ब्लाक-मैथा, जिला-कानपूर (उतरप्रदेश) से सीमा बता रही है स्कूल की समस्या जो गाँव के बच्चें पढाई करने के लिए बहुत ही दूर जाना पढता है आजादी के 75 साल बाद भी इस गाँव में अभी तक स्कूल बनाने का स्वीकृति नही किये जिसे लोगो को परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है |बताया जा रहा है कई ऐसे समस्याएं है यह पर जो सरकार अनदेखा कर रहे है| इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को मदद की अपील कर रहे है. DM@9454417553. CDO@9454465006. SDM@9454416411.
Posted on: Sep 21, 2019. Tags: KANPUR KM BHAI SONG UP VICTIMS REGISTER
प्रेणना लोकगीत : ऐसा जमाना आया यार है, बिना पढ़े से सब बेकार है..
ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से लल्लू केवट एक प्रेणना लोकगीत सुना रहे है:
ऐसा जमाना आया यार है-
बिना पढ़े से सब बेकार है-
अनपढ़ का इज्जत नही होता है-
आगे चल कर वह प्रतिदिन रोता है-
दिनों-दिनों बढ़ता परिवार है-
जब कोई लेटर घर में आता है-
पड़ोसी के घर में ले के जाता है-
क्योकि पढने से वह लाचार है-
बिना बढे से सब बेकार है...
Posted on: Sep 21, 2019. Tags: ANUPPUR CG LALLU KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
Impact : संदेश रिकॉर्ड कराने के बाद निराशित वृध्दा पेंशन मिल गया-
ग्राम नवलपुर, पंचायत-पीपरखुटी, ब्लाक लोरमी, जिला मुंगेली (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर बता रहा है, उन्होंने बाबूलाल कश्यप का निराशित वृध्दा पेंशन करीब ग्यारह माह से नही मिला था इसके पूर्व शिकायत करने पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही किये जिसे सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों के मदद से निराशित वृध्दा पेंशन पैसा चार माह का सरपंच एंव सचिव के द्वारा 1400 रूपयें दिये | इसलिये वे संबंधित अधिकारियों और सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं, जिनकी मदद से समस्या हल हो गयी | संपर्क नंबर@8889397012.
