घर में घुसकर हमला किये हाथी, घर में रखे आनाज खा कर पहुँचाया नुकसान...

ग्राम पंचायत-बडवार, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी और मोहम्मद फ़जीब बता रहे है बीते रात करीब 9 बजे हाथी आये और घर घुस कर हमला करे जिसे देखकर लोग बहुत डर गये अपनी जान बचा कर घरों के छत में चढ़े फिर उसके बाद हाथी घर रखे आनाज को खाए एंव बहुत ही ज्यादा नुकसान पहुचाया धान, चावल, मक्का, गेहूं | किसी प्रकार से गाँव वाले इक्कठा हो कर वह हाथी को भगाने में कामयाब हुए उस समय फारेस्ट विभाग कर्मचारी भी मौजूद रहे जो हाथी भगाने में मदद किये.

Posted on: Sep 24, 2019. Tags: CG RUPLAL MARAVI MOHAMMAD FAJEEB SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

लिखे बघेली कविता हमू, दाई रक्षा करे गणेश...बघेली कविता-

ग्राम पोस्ट-पडरी, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश प्रसाद यादव एक बघेली कविता सुना रहे हैं :
लिखे बघेली कविता हम-
दाई रक्षा करे गणेश-
एक रहे गुरु एक रहे चेला-
जेखर किस्सा कहय रमेश-
तो अनपढ़ चेला एक दिन-
अपने गुरु बाबा से बोलिस-
अइसन घिरही पोहर भाषा-
अपने मुह से बोलिस-
पांव छुई हम रोज सकारे-
आशिर्वाद कभू ना दीहें...

Posted on: Sep 24, 2019. Tags: MP POEM RAMESH PRASAD YADAV REWA SONG VICTIMS REGISTER

तेरी पनाह में हमे रखना सीखे हम नेक राह पर चलना...गीत-

ग्राम-साहसपुर, पोस्ट-त्योथर, थाना-सोहागी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विनीत यादव एक गीत सुना रहे हैं :
तेरी पनाह में हमे रखना सीखे हम नेक राह पर चलना-
कपट कर्म चोरी बेईमानी और हिंसा से मुझे बचाना-
नाली का बन जाऊं न पानी निर्मल गंगा जल ही बनाना-
अपने निगाह में हमे रखना तेरी पनाह में हमे रखना-
छमा वान कोई तुझसा नही और मुझसा नही कोई अपराधी-
पुन्य के नगरी में भी आके पांपो की गठरी ही बांधी-
तेरी पनाह में हमे रखना सीखे हम नेक राह पर चलना...

Posted on: Sep 24, 2019. Tags: MP REWA SONG VICTIMS REGISTER VINIT YADAV

भजन : तार पापी हजार, तार पापी हजार, आपन नाम लगाईं के-

ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से लल्लू केवट एक भजन सुना रहा है:
तार पापी हजार, तार पापी हजार-
आपन नाम लगाईं के-
सुवा पढ़ावत गढ़ का तर गये-
राम-नाम के नाम मिचड़ गये-
हो गई सागर पर, हो गई सागर पार-
आपन नाम लगाईं के-
पाँव धोईके केवट तर गये-
गंगा जी पार उतर गये-
तार परिवार, तार परिवार-
तार पापी हजार, तार पापी हजार-
आपन नाम लगाईं के...

Posted on: Sep 23, 2019. Tags: ANUPPUR CG LALLU KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

नई बगियाँ में फुल खिले हैं...गीत-

ग्राम-राजापुर, जिला-निवाड़ी (मध्यप्रदेश) से जयंती एक गीत सुना रहे हैं :
नई बगियाँ में फुल खिले हैं-
हमे तोड़ने जाना है-
मईयां का मंदिर सजाना हैं-
माथे में मईया के बिंदिया सोहे-
बिंदिया पे नग जुड़वाना हैं-
नाको मईया के नथनी सोहे-
नथनी पे नग जुड़वाना है...

Posted on: Sep 23, 2019. Tags: JAYANTI NIWARI MP SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »