किसान स्वर: सरकारी खाद से स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहता है पर हम अभी उसका ही उपयोग करते हैं...

ग्राम-पालनदी, पंचायत-जनकपुर, तहसील-पखांजूर, ब्लाक-कोयलीबेडा, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से अमर मरावी के साथ में संतराम गावड़े, देवदास गावड़े और सुनीता गावडे बता रहे है कि उनके गाँव में धान की उपज अधिक होती है, वे सरकारी खाद का प्रयोग कर धान की खेती करते हैं, खेती के लिए पहले जुताई करते हैं, उसके बाद रोपाई का काम किया जाता है और खाद डालते हैं, पहले किसान गोबर खाद का प्रयोग खेती में करते थे, लेकिन उर्वरक शक्ति कम होने के कारण अब सरकारी रासायनिक खाद का उपयोग करने लगे हैं, पहले लोग गोबर खाद के प्रयोग से प्राप्त उपज का उपयोग करते थे, जो लोगो के स्वास्थ्य के लिए अच्छा था, लेकिन अभी रासायनिक खाद का प्रयोग करते हैं, जिसका स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है |

Posted on: Sep 09, 2018. Tags: AGRICULTURE AMAR MARAVI CG KANKER KISAN SWARA KOELIBEDA PAKHANJUR SONG VICTIMS REGISTER

बाति मर्रा ते डेरा लिंगो बाबा रोय...गोंडी धर्म गीत-

ग्राम-होड़े, पोस्ट-आमाबेडा, तहसील-अंतागढ, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से कुमारी कोरेटी गोंडी में एक गीत सुना रही है, साजा के पेड़ के नीचे लिंगो बाबा की पूजा करते समय इस गीत को गाते हैं:
री री लोयो री री रे रेला री री लायो रे रेला-
बाति मर्रा ते डेरा लिंगो बाबा रोय-
बाति मर्रा ते डेरा-
वालेक मर्रा ते डेरा रा लिंगो बाबा-
वालेक मर्रा ते डेरा-
रे रे लोयो रे रे तो रे रे ला-
बाती मर्रा ते डेरा रा बुढा मुदिया...

Posted on: Sep 09, 2018. Tags: ANTAGARH CG GONDI KANKER KUMARI KORETI RELIGION SONG

हमारे मोहल्ले का ट्रांसफार्मर 3 माह से खराब है, अंधरे में रहना पड़ रहा है, बोलने पर कोई सुनते नहीं...

नवापारा, ग्राम पंचायत-आमाडांड, तहसील, ब्लाक-खडगंवा, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से लालबहादुर और बलदेव सिंह बता रहे हैं कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 6 में जून 2018 से ट्रांसफार्मर खराब है, मोहल्ले में 15 मकान है, जो इस समस्या से जूझ रहे हैं, उन्होंने बिजली विभाग के आवेदन किया, लेकिन अधिकारी आज-कल बोलकर घुमा रहे हैं, मोहल्ले में बिजली ना रहने से बच्चो की पढाई प्रभावित होती है, और रात में जहरीले जीवों का खतरा बना रहता है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर ट्रांसफार्मर लगवाने में मदद करें : सरपंच@7697682443, J.E@6262047316, SDM@8827150100, CEO@9644085986. संपर्क लालबहादुर@8224888232.

Posted on: Sep 09, 2018. Tags: CG ELECTRICITY KORIYA PATRAJ MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : जंगल से कई तरह के भाजी,मशरूम आदि मिलते हैं, हमे जंगल की रक्षा करना चाहिए...

सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम-पालनदी, पंचायत-जनकपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से गाँव के संतराम और सनीता गावड़े अमर मरावी को बता रहे हैं कि उनका गाँव जंगल से घिरा हुआ है, उस जंगल में अनेक तरह के खाद्य पदार्थ जैसे करील, पोटू आदि तथा कई तरह के भाजी, मशरूम आदि मिलते हैं| फल-फूल, शुद्ध वायु, जड़ी-बूटी जंगल से मिलती है जो स्वास्थ्य के लाभदायक होता है. जंगल से घर बनाने हेतु काष्ट (लकड़ी) भी भरपूर मात्रा में मिलती है इसलिए जंगल की सुरक्षा करना चाहिए जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए भी वह उपयोगी हो सके:

Posted on: Sep 09, 2018. Tags: AMAR MARAVI CG KANKER SONG SWARA VANANCHAL VICTIMS REGISTER

ऐ चोला दगा में बलाया दागा में बलाए...सरगुजिया गीत

ग्राम-देवरी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर(छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक सरगुजिया गीत सुना रहे है:
ऐ चोला दगा में बलाया दागा में बालाए-
हरा खाटी नेगा संगी भुइंया सुताया-
दागा में बलाय रहा रे-
हे रे जी सोना दगा में बलाया गा-
दागा में बलाया रहा रे-
खिर्खोचिन रात भर चबुवाया-
दागा में बलाला रहा रे...

Posted on: Sep 09, 2018. Tags: CG KAILASH SINGH POYA PRATAPPUR SARGUJIHA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »