स्वास्थ्य स्वर: हार्निया बीमारी के घरेलू नुस्खे...
प्रयाग विहार, मोती नगर-रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैध एच.डी.गाँधी हार्निया के उपचार के घरेलू नुस्खा बता रहे है:-विधि इस प्रकार है- रसना 50 ग्राम, मुलेठी 50 ग्राम, गिलोय 50 ग्राम, अरण्डी की जड़ 50 ग्राम, अमलतास के बिज का दरदरा चूर्ण बना लेंवे व सुरक्षित रख लेंवे.
बनाने कि विधि:- पानी में उबाल लेंवे जब एक कप बच जाए तो छान कर एक चम्मच अरण्डी का तेल मिलाकर दिन में दो बार सेवन करने से लाभ होता है|इसका प्रयोग एक माह से तीन माह तक कर सकते है.
परहेज-मिर्च, मशाला, तेल, खटाई गरिष्ट भोजन का प्रयोग ना करे, मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करे.
अधिक जानकारी के लिए-सम्पर्क@ 9111061399.
Posted on: Nov 14, 2019. Tags: H.D.GANDHIRAIPUR CG HEALTH SONG VICTIMS REGISTER
गीत : राम जी से पूछाँय जनकपुर की नारी...
ग्राम-खजुराकला, पोस्ट-खजुराकला, तहसील-गुढ़, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश ) से विजय कुमार कुशवाहा एक भजन सुना रहे हैं:
राम जी से पूछाँय जनकपुर की नारी-
बता दे क्या हुआ, हो बता क्या हुआ-
ये लोगवा काहे देत गारी रे हो बता क्या हुआ-
तुहरा से पूछूं मै ये धनुषधारी-
एक भाई गोर काहे एक काहे कारी-
बता दे क्या हुआ, हो बता क्या हुआ-
राम जी से पूछाँय जनकपुर की नारी-
बता दे क्या हुआ, हो बता क्या हुआ...
Posted on: Nov 14, 2019. Tags: REWA MP SONG VICTIMS REGISTER VIJAY KUMAR KUSHWAHA
सीसी रोड़ नहीं है, बारिश में बहुत कीचड़ रहता है, कृपया सीसी रोड़ बनवाने में मदद करे.
ग्राम-कुराढ़गाँव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से ग्रामीण सुभ्रत, फूलसिंह, रामदर बता रहे है कि, गाँव के वार्ड 3-4 में सीसी रोड़ नहीं है, जिसके कारण बारिश के दिनों में कीचड़ बहुत हो जाता है, आने जाने में दिक्कत होती है| यहाँ पर करिबन 20 परिवार रहते है| ख़ासकर उनको ज्यादा समस्या होती है. इसकी शिकायत आवेदन ग्राम पंचायत में कियें है. हो जायेगा ऐसा बोलते है, परन्तु १५ वर्षो से इस समस्या को झेल रहे है| कृपया मदद करे ताकि पक्की सड़क बन सके. इसीलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध कर रहे है कि, दिए गयें नम्बरों को फ़ोन लगाकर मदद करे. सचिव@7587171237. सरपंच@9407016687. ग्रामीण सम्पर्क@
7587274823.
Posted on: Nov 14, 2019. Tags: KANHIYALAL KEWAT NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
पहले यहाँ शेर बहुत हुआ करते थे, जिसके चलते गाँव का नाम "बाघडोंगरी" हो गया...
ग्राम-बाघडोंगरी, जिला-नारायपुर (छत्तीसगढ़) से मंगलराम पोटाई जो कि बाघडोंगरी पंचायत के सरपंच है, साथ है चैनसिंह पोटाई जो कि गाँव के बारे में जानकारी दे रहे है. बता रहे है कि गाँव नाम बाघडोंगरी कैसे पड़ा, पहले यहाँ पहाड़ जंगल बहुत हुआ करता था, तो यहाँ शेर भी बहुत रहते थे, जिसको की बाघ भी कहते है. डोंगर मतलब पहाड़ जंगल हो गया जिसके चलते गाँव का नाम बाघडोंगरी पड़ गया, पहाड़ के उस पार दूसरा गाँव है, फूलकोडो है. गोंडी ‘फूलकोडो’ अर्थ फूलोँ का बगीचा होता है. बाघडोंगरी को दोनों नाम से जाना जाता है. गोंडी में फूलकोडो के नाम से भी जाना जाता है. प्रकृति से जुड़े रहने के कारण पहले रहने वाले लोगों के द्वारा ज्यादातर गाँवो के नाम ऐसे ही पड़ते थे.
Posted on: Nov 14, 2019. Tags: MOHAN YADAV NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
गणेश भजन : गिरजा की बेटा तोला कईथो लम्बोदर महा राज...
जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से लल्लू केवट जो कि दरबारी लाल केवट से एक गणेश भजन सुन रहे है:
गिरजा की बेटा तोला कईथो लम्बोदर महा राज-
स्वामी गजानन, स्वामी गजानन, स्वामी गजानन-
पान चड़े, फूल चड़े और चड़े मेवा-
लड्डूवन की भोग लगे संत करे सेवा-
माथे सिन्दूर सूहे मूस की सवारी-
स्वामी गजानन, स्वामी गजानन, स्वामी गजानन-
गिरजा की बेटा तोला कईथो, लम्बोदर महाराज-
स्वामी गजानन, स्वामी गजानन, स्वामी गजानन...
