हमारा वतन सबसे प्यारा वतन...गीत-

प्रयागराज उत्तरप्रदेश से करन शर्मा एक गीत सुना रहे हैं| “हमारा वतन सबसे प्यारा वतन” | अपने गीत संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं| (AR)

Posted on: Mar 07, 2021. Tags: KARAN SHARAMA PRAYAGRAJ SONG UP

गौरी के लाल गजानंद स्वामी...गीत-

ग्राम-डोतमा, जिला-जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) से मानसराम यादव एक गीत सुना रहे हैं:
गौरी के लाल गजानंद स्वामी-
जय होवय तोर न-
अष्ट सिद्ध नौ निधि के दाता-
लाज ला रख ले न-
गौरी के लाल गजानंद स्वामी... (AR)

Posted on: Mar 02, 2021. Tags: CG JANJGIR CHMAPA MANASRAM YADAV SONG

पीड़ितो का रजिस्टर: सरकार के योजनायें नही मिलने कारण गाँव छोड़कर भागे हैं-

ग्राम-चालचेर, पंचायत-आदेर, विकासखंड-ओरछा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सनुराम बता रहे हैं कि उनके परिवार में 4 सदस्य रहते हैं, वर्तमान में अपना गांव छोड़कर शांतिनगर आकर रह रहे हैं, मूल सुविधा व आर्थिक स्थिति के वजह से अपना गांव छोड़ना पड़ा, 12 वी तक उनकी पढाई है, सरकारी नौकरी के लियें उन्होंने कई बार आवेदन कियें लेकिन अभी तक उनका कोई सुनवाई नही हुई, अधिक जानकारी के लिए संपर्क@8253094661.

Posted on: Feb 28, 2021. Tags: NARAYANPUR CG SANURAM VICTIM REGISTER

पीडितो का रजिस्टर :मुझे नक्सली समझकर पुलिस वालों ने जेल में बंद कर दिये थे...

ग्राम-बुसकी, तहसील-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से राजूराम दुग्गा बता रहे हैं, कि रात में पुलिस वालें आयें और उन्हें नक्सली समझकर जेल ले गयें सन 2014 में आठ महीने जेल में रखे थे| उनके बड़े भाई ने जमानत कराया, आसपास के पड़ोसी से कर्ज लिया| लगभग 30 से 35 हजार तक खर्च हुआ| उनका छोटा भाई था, और उनके बच्चे लोग अपना पढ़ाई नही छोड़े, जेल से वापस आने के बाद खेती किसानी करके कर्ज छुड़ाया| संपर्क@7587110792. (185525)

Posted on: Feb 28, 2021. Tags: KANKER CG RAJURAM DUGGA VICTIM REGISTER

नक्सल से पीड़ित लोगो ने संगठन बनाकर सरकार से मदद की गुहार लगाईं अब तक मदद नही मिली...

ग्राम पंचायत-बेलनार, ब्लाक-तहसील- भैरमगढ़, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से भान साहू के साथ में सुकुराम पोया बता रहे हैं कि जन जागरण अभियान चल रहा था, उस समय जनता भयभीत हो गई थी| अपनी जान बचाने के लिए इन्द्रावती नदी पार कर के कभी दिन या कभी रात को आती थी, लोग जहाँ तहां भटक गयें, फिर सभी नक्सली पीड़ितों ने एक संगठन बनाया और सरकार को आवेदन भेजा| ताकि उनको जमीन मिल सके|लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नही हुई है| ये सभी साथी मदद की मांग कर रहे हैं कि उन्हें जमीन का पट्टा मिला जाए तो मदद हो जाएगी| अधिक जानकारी के लिए संपर्क@7061165338. (180914)

Posted on: Feb 28, 2021. Tags: BIJAPUR CG SUKURAM POYA VICTIM REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »