गुजरात से लौटे मजदूर परिवारों को क्वैरेंटीन में रखा गया पर पर्याप्त भोजन नहीं दिया जा रहा...

ग्राम-फुलमजरा, पंचायत-कोनी, थाना-अतरैला, ब्लॉक- जबा जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विजय बहादुर यादव बता रहे हैं, गाँव में गुजरात से 17 मजदूर परिवार जो काम करने गये थे वापस लौटे हैं, उन्हें क्वैरेंटीन में रखा गया है पर पर्याप्त भोजन नहीं दिया जा रहा है सभी गरीब परिवार से हैं किसी के पास खाने की व्यवस्था नहीं है, उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से मदद के लिये निवेदन किया लेकिन उन्हें मदद नहीं मिली है, सचिव@9179826372 फोन नहीं उठा रहे हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियो से संपर्क कर लॉकडाउन ख़त्म होने तक रहने खाने की व्यवस्था कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9558033040.(166404)

Posted on: May 05, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MP REWA SONG VICTIMS REGISTER VIJAY BAHADUR YADAV

मैं लॉकडाउन में फंसी हूँ मुझे राशन की मदद चाहिए, मेरे पास खाने के लिए नहीं है...

हैलो सर मैं यूपी उत्तरप्रदेश जिला प्रतापगढ़ जिले से पूना आई हूँ | मुझे मदद चाहिए | मैं पुणे में नगर रोड, खांडेल नगर, लोहगांव में रहती हूँ | मेरा नाम है सुनीता सरोज | मैं लॉकडाउन में फंसी हूँ मुझे राशन की मदद चाहिए | मेरे पास खाने के लिए नहीं है | उम्मीद है आप मेरी रिकॉर्डिंग सुनेंगे और मुझे मदद भेजेंगे | सुनीता सरोज@9284287606. (166428)

Posted on: May 05, 2020. Tags: CORONA PUNE

लॉकडाउन में फंस गयी हूँ घर भी नहीं जा सकते, खाने को कुछ नहीं है, कृपया मदद कीजिये...

मेरा नाम तमन्ना है | नयागांव 4 नंबर गली में स्कूल के पास रहते हैं नोएडा गौतमबुद्ध नगर जिला उत्तर प्रदेश में रहती हूँ | दो बच्चे हैं, कुल मिलाकर 6 लोग हैं यहां आए दो महीने हुए हैं | खाने को कुछ नहीं है | लॉकडाउन में फंस गयी हूँ घर भी नहीं जा सकते, घर में भी यही हाल है कृपया मदद कीजिये | हमारा कोई नहीं है बहुत लाचार हूँ, बच्चे भी बीमार हैं | तमन्ना@9667512238. (166416)

Posted on: May 05, 2020. Tags: CORONA NOIDA UP

लॉकडाउन में फंसे है, खाने की समस्या हो रही हैं...

सेक्टर 83, ग्राम-याकुबपुर, ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) से कुमारी नीतू बता रही हैं, अपने परिवार के साथ लॉकडाउन में फंसे हैं, परिवार में 5 हैं, उन्हें खाने की समस्या हो रही है, राशन नहीं है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@8860311435. (166320)

Posted on: May 05, 2020. Tags: CORONA PROBLEM GAUTAM BUDDH NAGAR KUMARI NITU NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन के बीच हमारा घर और भोजन जल गया, शासन से अब तक कोई मदद नहीं मिली है...

जिला रीवा मध्यप्रदेश से जगदीश यादव जबा ब्लोक के मनकाडांड़ गाँव के सलीम अहमद जी से बात कर रहे हैं जो बोल रहे हैं कि लोकडाउन के बीच उनके घर में 12 अप्रैल को आग लग गयी और घर का सारा सामान और भोजन जल गया | वे अभी अपने परिवार के साथ खुले मैदान में रहने को मज़बूर हैं जबकि लगभग रोज़ आंधी तूफ़ान आ रहा है | प्रशासन से अधिकारी जांच के लिए तो आये थे पर उनको किसी तरह की कोई मदद अब तक नहीं मिल पाई है इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे हैं कि वे रीवा जिले के अधिकारियों को फोन कर उनसे अनुरोध करें कि वे लॉकडाउन की दोहरी मार झेल रहे इस परिवार की तुरत मदद करें जगदीश यादव@7697448583.(166419)

Posted on: May 05, 2020. Tags: CORONA MP REWA

« View Newer Reports

View Older Reports »