नोएडा : लॉकडाउन में फंसा हूँ खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...
शेख नइउल ओदा बता रहे है कि वे बिहार के रहें वाले है, वे अभी नोएडा सेक्टर 87 फेस-2 नयागाँव में लॉकडाउन में फंसे हुए है | उनको खाने की बहुत समस्या हो रही है | उनको कहीं से भी मदद नहीं मिल रही है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात कर खाने की व्यवस्था करवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@8873934408. (167070)
Posted on: May 13, 2020. Tags: NOIDA UP SHEKH NAYIOOL ODA SONG VICTIMS REGISTER
Impact : हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया लेकिन मदद नहीं मिली, सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अब मिल गया है...
नयागाँव, फेस 2, पोस्ट-बाउंड्री, जिला-गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) से मीरा देवी बता रही हैं कि वे बिहार राज्य के निवासी हैं, वे अपने परिवार के साथ लॉकडाउन में फंसी हैं, जिसके कारण उन्हें खाने और छोटे बच्चो के भोजन के लिये पैसे की जरुरत है, साधनों के अभाव में दिक्कतों का सामना करना पड रहा है उन्होंने मदद के लिये हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया लेकिन मदद नहीं मिली है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील किया| अपील करने के कुछ दिन बाद उन्हें राशन मिल गया, वे सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9810812453.
Posted on: May 13, 2020. Tags: CORONA IMPACT NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER
पैसा नहीं है और ट्रेन का किराया इतना है कि घर नहीं जा सकते, खाने की व्यवस्था करें..
नयागांव, गली नंबर 5, सेक्टर 87, नोएडा, गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) से साहेब मिया बिहार राज्य के मोतिहारी जिला, पूर्वी चंपारण के निवासी हैं, लॉकडाउन में फंसे हैं, उन्होंने मदद के लिये कई बार हेल्पलाइन पर कॉल किया है लेकिन मदद नहीं मिली है, खाने की समस्या हो रही हैं, वे 3 लोग हैं सभी घर जाना चाहते हैं लेकिन ट्रेन का किराया बढ़ जाने से घर नहीं जा पा रहे हैं, पहले 1500 लग रहा था अब 1700 एक व्यक्ति का लग रहा है, पास में पैसा नहीं है, समस्या हो रही है, इसलिये से सीजीनेट श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि खाने की व्यवस्था कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7827899360. (167195)
Posted on: May 13, 2020. Tags: CORONA PROBLEM GAUTAM BUDDH NAGAR SAHEB MIYA SONG UP VICTIMS REGISTER
Impact : 5-6 दिन से राशन से नहीं था खाने में समस्या थी अब राशन मिल गया है...
पप्पू कुमार दास जी बता रहे है कि वे बिहार वैशाली जिले के रहने वाले है, वे 10 मार्च 2020 को मजदूरी करने नोएडा फेस 2 सेक्टर 87 नयागाँव में आये थे 4-5 दिन काम करने के बाद लॉकडाउन हो गया उसके कारण ये लोग फंस गए है साथ में 2 बच्चे और पति पत्नी है | 5-6 दिन हो गया है उनके पास राशन नहीं है जिसके कारण खाने की समस्या हो रही है | इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील किया| अपील करने के कुछ दिनों बाद समस्या का समाधान हो गया ये साथी खुश हैं और सभी मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नम्बर@9650192556.
Posted on: May 13, 2020. Tags: CORONA IMPACT NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER
5 लोग हैं, लॉकडाउन में खाने की समस्या से परेशान हैं...
नयागांव, गली नंबर 2, सेक्टर 87, नोएडा, गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) से मनोज कुमार चौबे बता रहे हैं, उन्हें खाने की समस्या हो रही हैं, ये समस्या उन्हें कई दिनों से हो रही है, वे 5 लोग है, खाने की समस्या से परेशान हैं, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क खाने की व्यवस्था कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@8285700947. (167237)
