Impact :सन्देश रिकॉर्ड के पश्चात् वेतन मील गया...

ग्राम+पंचायत बड़े किलेपाल ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर राज्य छत्तीसगढ़ से बोमडाराम कर्मा बता रहें हैं कि वे लोग 2017 से स्वीपर पद में काम रहें हैं और पिछले 6 महीना से उनका वेतन रोक दिया गया था, फिर 24/10/20 को सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किये | जिसके पश्चात् सीजीनेट सुनने वाले साथियों की मदद से 27/11 /20 को वेतन मील गया| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों को और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद कियें: सम्पर्क व्यक्ति@9479079701. (182216) GT

Posted on: Dec 10, 2020. Tags: IMPACT STORY SONG VICTIMS REGISTER

किसी का अहित नहीं करना चाहिये...कहानी-

एक गाँव में दो सहेलियाँ थी| दोनो का विवाह एक ही गाँव में हुआ| एक की शादी शराबी से हुआ, वह रात दिन पति के हांथो पिटती रहती थी और दूसरी का विवाह नेक इंसान से हुआ, जो उसे प्यार और इज्जत से रखता था| दूसरी सहेली को अपनी सहेली का सुख देखा नहीं गया और उसने अपने सहेली के कान भर दिये| जिसके कारण उसने अपने पति से विवाद शुरू कर दिया और एक दिन परेशान होकर पति ने उसे छोड़ दिया| ये सब देखकर शराबी पति ने अपनी पत्नी को कहा जब तू अपनी सहेली की नहीं हो सकी तो मेरी क्या होगी और उसे छोड़ दिया| इस प्रकार दोनों का घर टूट गया| कहानी से सीख मिलती है कि किसी का बुरा नहीं करना चाहिये| (AR)

Posted on: Dec 08, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

सरकार द्वारा किसान विरोधी कानून बनाने पर किसान कर रहे जन आंदोलन-

जिला-रायपुर, राज्य-छत्तीसगढ़, भागीरथी वर्मा किसान मजधुर विरोधी कानून से समस्या की और अवगत करने जा रहे रहे है| आज की सरकार द्वारा किसान मजदूर विरोधी कानून बनाए जाने का कड़ा विरोध करतें है| आज किसानों द्वारा आन्दोलन का बारहवा दिन हो रहा है| लेकिन मोदी सरकार की ओर से विकल्प समाधान का कोई एलान नहीं है कहना है देश किसानो के पक्ष में है और कानून के किलाफ़ है| मजदूरों का भलाई होना चाहिए| और सरकार से मांग है नये कृषि कानून को वापस ले और श्रम कानून के बदलाव को भी रद्द किया जाये| मजदुर कर्मचारियो के हित के लिए बाउंस भुगतान अधिनियम 1965 को वर्तमान में जारी रखा जाए नहीं तो मजदूर भी आन्दोलन करेंगे| (182406) GT

Posted on: Dec 07, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

ज्वार खानें का फायदे बता रहे है-

जिला-रीवा मध्यप्रदेश से जगदीश यादव जैविक खेती के बारे में बता रहे है, रीवा में 300 एकड़ में जो पहाड़ी अंचल है, कोनी, घरिहारा, देवघर, इन गांव में देशी चीजें प्राप्त होती है, प्रक्रति के सहारे खेती करते है, D.A.P यूरिया वहा नहीं चलता है| देशी ज्वार खाने से क्या फायदा होती है, हाड़ की बीमारी नही होती है, किटनी खराब नही होती| लिवर खराब नहीं होती, सुगर नहीं होती, ज्वार के रोटी खाना खाने किसी भी प्रकार की बीमारी नहीं होती है| (182403) GT

Posted on: Dec 07, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

नक्सलियों के दर से गाँव छोड़कर भागे दुसरे गाँव के मुखिया से जगह देने कि मांग किया-

ग्राम-कसोली, ब्लाक-दंतेवाड़ा, जिला-दंतेवाडा छत्तीसगढ़ से भान साहू साथ में पीड़ित परिवार से कुमाराम वंजाम पिता का नाम लखमा, उनलोग गड्मा से आये हैं| नक्सलियों ने धमकीं दियें बोले दोनों भाई को गढ्ढा में दफनायेंगे, करकें धमकीं दियें| इसलियें उनलोग पुरानें गाँव जा रहें थे| 2005 में आयें बीजापुर वालें, उनलोग सरपंच से पूछे जगह मिलेगा की नही करके, सरपंच ने बोला मिल जायेगा| कुमाराम वंजाम के दोनों भाई को नौकरी मिला, सब मिल झूल कर घर में सब सहेता करते है|

Posted on: Dec 07, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »