Impact : पेंशन मिलना बंद हो गया था, अब संदेश रिकॉर्ड करने के बाद मिलने लगा है...
ग्राम पंचायत-लोलकी, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सोहन दास बता रहे हैं| गाँव के निवासी नंदलाल जो दोनों आंख से दृष्टिबाधित हैं| उन्हें पहले विकलांग पेंशन मिल रहा था, लेकिन बीच नही मिलना बंद हो गया था| इस संबंध में उहोने सरपंच सचिव के पास कई बार आवेदन किया| लेकिन सहायता नहीं मिली थी| तब उन्होंने 7 महीना पहले समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया| जिसके बाद नंदलाल को पेंशन मिलने लगा है| इसलिए वे मदद करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नम्बर@7089856353.
Posted on: Aug 08, 2019. Tags: CG IMPACT STORY SOHAN DAS SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
Impact : होम लाईट लग जाने से बिजली की सुविधा हो गयी है-
पंडोपारा, ग्राम पंचायत-मोहली, ब्लॉक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ज्ञानचंद जयसवाल बता रहे हैं| कि पंडोपारा में 20 घर है| पारा में सौर ऊर्जा लाईट कनेक्शन 2 किलोमीटर दूर से दिया गया था| उससे ग्रामीणों को 2 घंटा भी लाईट की रोशनी नहीं मिलती थी| जिससे ग्रामीणों को बहुत दिक्कत होती थी| जिस समस्या को उन्होंने सीजीनेट में 5 जुलाई 2018 के रिकॉर्ड किया था| जिसके बाद दिसंबर 2018 में गाँव में होम लाईट लग गया है| जिससे उनकी समस्या हल हो गयी| इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@6260335804.
Posted on: Aug 07, 2019. Tags: CG GYANCHAND JAISWAL IMPACT STORY SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
गाँव में जरुरी साधन उपलब्ध नहीं है, निवासी परेशान हैं...
ग्राम पंचायत-दोबनपाल, तहसील-छिंदगढ़, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से मरकाम जोगा बता रहे हैं| वे छत्तीसगढ़ के मूल निवासी हैं| वर्तमान में वे आंध्रप्रदेश के दर्भालंका गांव में रहते हैं| उनके गाँव में पीने के पानी की समस्या है| गांव में हैण्डपंप नहीं लगा है| पानी के लिये कोई सुविधा नहीं है| ग्रामीण मजदूरी का काम करते हैं| वे आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में जमीन के बदले जमीन चाहते हैं| वे लोग नाक्सली घटना के कारण गांव छोड़कर वहां विस्थापित हुये थे| उस गाँव में 36 परिवार रहते हैं| सभी जंगल में निवास करते है| आने जाने के लिये सड़क नहीं है| लोग परेशान हैं| मरकाम जोगा@9492146380.
Posted on: Aug 06, 2019. Tags: CG MARKAM JOGA SONG STORY SUKAMA VICTIMS REGISTER
होली पर्व का एक किस्सा...
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार बता रहे है कि अकबर हुमायु, जहाँगीर, शाहजहाँ, बहादुर शाह, जफर होली आने के पहले से ही रंग उत्सव की तैयारी शुरू कर देते थे | अकबर के महल में सोने और चंडी के बड़े-बड़े बर्तन में केवे और केसर युक्त रंग घोला जाता था| राजा अपनी बेगम और सुन्दरियों के साथ होली खेलते थे| शाम को महल में ठंडाई और मिठाई पानी इलाइची से मेहमानों का सिखबाल होता था | मुसायरे, कव्वालियो नृत्य गानों की महफ़िल जमती थी| इतिहास में जिक्र है कि जहाँगीर के समय में भी महफ़िल एक होली का भी भव्य कार्यक्रम होता था| साधारण नागरिक भी बादशाह पर रंग डालते थे शाहजहाँ तो होली को ईद गुलाबी के रूप मनाये करते थे|
Posted on: Aug 05, 2019. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG STORY SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
Impact : संदेश रिकॉर्ड करने के बाद समस्या का निराकरण हो गया...
ग्राम पंचायत-कडिया, जनपद-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से विनय कुमार गुप्ता बता रहे हैं कि उनके गांव के लोग रोजगार सहायक के रवैया से परेशान थे| रोजगार सहायक द्वारा फर्जी बिल लगाकर पैसा आहरण कर लिया गया था| जिसकी शिकायत उन्होंने जनपद पंचायत और जिला पंचायत में किया था| लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही थी| तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में अप्रैल 2018 में रिकॉर्ड किया था| जिसके 4 माह बाद उनकी समस्या हल हो गयी| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने उनकी मदद की : संपर्क नंबर@6265437930.
