हमारे पारे में रोड की समस्या है 2 साल से आवेदन देते आ रहे है, कोई ध्यान नहीं दे रहे है...

ग्राम-पटेलपारा, ग्राम+पंचायत-भेजा,ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर(छत्तीसगढ़) से जागेश्वर परस्ते के साथ समरत मौर्या,मगतु यादव, केशवलाल मौर्या, जगमोहन यादव, बलदेव मौर्या, भक्तु, कुर्सूराम बघेल, बता रहें है कि उनके पारा में रोड की समस्या है रोड में चार चक्का नहीं चल पा रहा है, मोटर साइकिल और पैदल चलने में भी बहुत दिक्कत होती है ये रोड छिंदभाटा मुंडीगुडा नदिरेट पुजारीपारा नयापारा,झुलानारेट ये करीब 7 किलो मीटर लम्बा दूर रोड है बरिश के दिनों में एम्बुलेस भी नहीं आ पता| रोड नहीं होने के कारण गर्भवती महिलाओ को बहुत समस्या होती है, इसके लिए लगभग 2 साल से आवेदन कर रहें है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है | इसलिये साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि दिये गये अधिकारियों के नंबर पे बात करके रोड की समस्या का समाधान करने में मदद करने : सचिव नंबर@7648021198, CEO नंबर@8889251366, कलेक्टर नंबर@8458956694, सरपंच सम्पर्क नंबर@9479200553. (173505)

Posted on: May 22, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM CG GUHAR LOHANDIGUDA ROAD SAMRAT

स्वास्थ्य स्वर: सिर दर्द,आधा सिर दर्द माइग्रेन का घरेलू उपचार...

मोती नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गाँधी आज हमें सिर दर्द,आधा सिर दर्द माइग्रेन का घरेलू उपचार बता रहे है, नींबू की पत्ती को कूट पीस कर उसके रस निकल ले, जिस तरफ दर्द है उसके दूसरे तरफ नाक में दो बूंद नीबू का रस डाले और अन्दर खीचनें से आराम लगता है यह प्रयोग एक हप्ते तक करने से सिर दर्द में लाभ मिल सकता है| सूर्य उदय से पहले करें| परहेज-मिर्च, मसाला, तेल खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें| नशा न करे, मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें. अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: May 22, 2021. Tags: CG HD GANDHI HELTH RAIPUR

स्वास्थ्य स्वर : श्वास, खास, दमा का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोती नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गाँधी श्वास , खास, दमा का घरेलू उपचार बता रहें है, 5 ग्राम अलसी का बीज, 50 ग्राम पानी में रात में भिगोंकर रख दे, और शहद के साथ खाली पेट सेवन करने से इससे लाभ मिल सकता है|श्वास, खास, दमा में आराम लगता है, सुबह से शाम 21 दिन तक लगातार इसका प्रयोग करें| ठंडी चीजों से बचें, मिर्च, मसाला, तेल खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें| नशा न करे, मैदा,शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399. (AR)

Posted on: May 22, 2021. Tags: HD GANDHI RAIPUR CG HELTH

Basatar bultoo (Bluetooth) Radio from bastar gondi : 22May2021

Today Gopinath mandavi and geeta tekam are presenting Bultoo Radio Program in gondi languages in this latest edition of Bultoo radio Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth..

Posted on: May 22, 2021. Tags: BASTAR BULTOO CG GEETA TEKAM GOPINATH MANDAVI RADIO

पंचायत भवन के पास हैण्डपम्प नहीं लगा है पानी के लिये दूर जाना पड़ता है-

ग्राम पंचायत-बड़े किलेपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से देवाराम करमा बता रहें है कि उनके गांव के गुरिया पारा में पंचायत भवन में हैण्डपम्प नही बना हैं, जब कोई बाहर से आते हैं तो पानी दूर से लाना पड़ता हैं, इसके लिए उन्होंने कई बार आवेदन दिये हैं लेकिन अभी तक उनका कोई सुनवाई नही हुआ अभी तक हैण्डपंप नही बना , इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके हैण्डपम्प बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9407692532. CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694. (187689) (AR)

Posted on: May 22, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG DEVARAM KARMA GUHAR HANDPUMP WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »