स्वास्थ्य स्वर : मौसम ख़राबी से होने वाले गले के रोगों का देशी नुस्खा...
प्रयाग विहार, मोती नगर जिला-रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गाँधी ठंड के दिनों में मौसम ख़राब होने के कारण, ठंडी चीजों का प्रयोग करने से गला ख़राब होने का अंदेशा बना रहता है, जिसका घरेलू देशी उपचार की विधि बता रहे है, 4-5 काली मिर्च बतासे के साथ रात को सोते समय सुबह शाम दिन में दो बार सेवन करने से लाभ मिलता है. परहेज- ठंडी चीजों का प्रयोग ना करे| मिर्च मशाला, तेल खटाई, गरिष्ट भोजन का प्रयोग न करे. नशा ना करे| मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करे.
अधिक जानकारी-सम्पर्क@9111061399.
Posted on: Nov 15, 2019. Tags: HD GANDHI RAIPUR CG HEALTH SONG VICTIMS REGISTER
गाँव की सार्वजानिक भूमि पर कब्ज़ा, कृपया कब्ज़ा हटवाने में मदद करे.
भोरम देव वनांचल, ग्राम-रोचन, ब्लॉक-बोड़ला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित कुमार साहू बता रहे है कि,गाँव के कुछ लोगों द्वारा सार्वजानिक उपयोग की जमीन पर कब्ज़ा किया जा रहा है|तालाब की ओर जाने वालें मुख्य मार्ग पर कब्ज़ा कर गौ-ठान की ख़सरा नम्बर 40 की भूमि पर बिच रास्ते में आवास योजना के तहत भवन निर्माण किया गया है, जो कि अवैध है, जबकि उनकों 5 डीसिमल जमीन अन्य जगह आवंटित है, उक्त भूमि पर गाँव के सार्वजनिक कार्यो के लिए रिक्त रखीं गई है. जैसे पानी की टंकी निर्माण गौ-ठान तालाब का रास्ता आदि, इस हेतू तहसीलदार को भी आवेदन किया गया है परन्तु कोई कार्यवाही नहीं की गई| कृपया सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद के लिए अनुरोध कर रहे है कृपया अधिकारियों को फ़ोन कर जमीन कब्ज़ा हटाने में मदद करे. तहसीलदार@9425636221.एस.डी.एम.6264201896.सचिव@972672361.
Posted on: Nov 14, 2019. Tags: AMIT KUMAR SAHU KABIRDHAM CG SONG VICTIMS REGISTER
बघेली कविता : एक बिना हम चले जात रहीं, संग में पकड़े ढर्रा...
तहसील-सिरमोर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश प्रसाद यादव एक बघेली कविता सुना रहे है. जिसका शिर्षक “आवारा नाती” है:-
एक बिना हम चले जात रहीं, संग में पकड़े ढर्रा-
रही प्यासी ख़ूब दुपहरी, घाम जेठ के कर्रा-
दो नीं से गोहराई ना हमखा, बढ़ गईयाँ बैसाखि-
बैठ रहे चौरा में अपने, पणवत चैन तम्बाखू-
वहीं से बैठे-बैठे, ओखर नाती धूल उड़ावे-
बंद करिन अखबार पढ़ो, लागी वो नाती को हाल सुनावे...
Posted on: Nov 14, 2019. Tags: RAMESH PARSAD YADAV REWA MP SONG VICTIMS REGISTER
कविता : वर्षा बाहर सबके मन को लुभा रही है...
ग्राम पंचायत-बोरंड, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से संगीता यादव एक कविता सुना रही है:
वर्षा बाहर सबके मन को लुभा रही है-
नभ में छटा अनोखी घनघोर छा रही है-
बिजली चमक रही है बादल गरज रहें है-
पानी बरस रहा है झरनें भी बह रहें है-
चलती हवा हैं ठंडी हलती है झाड़ियो से-
वर्षा बाहर सबके मन को लुभा रही है...
Posted on: Nov 14, 2019. Tags: NARAYANPUR CG SONG SUKHDAI KACHALM VICTIMS REGISTER
छत्तीसगढ़ी गीत : शरीहर माटी है जी, जीवन में हस गोठियाला, मजा उड़ाला...
ग्राम-देवरी, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश पोया एक छत्तीसगढ़ी में गीत सुना रहे है-
शरीहर माटी है जी, जीवन में हस गोठियाला, मजा उड़ाला-
हवा में बोला बतियावा, पिंजरा जैसे शरीर में, जिवहर बसे-
वो पिंजरा जैसे, चोला हर बसे हवे, एक दिन उड़ी जाहिस-
शरीहर माटी है जी, शरीर हमर माटी है रे-
दुनिया कर संग साथ, रिश्ताला बनायला-
एक दिन कहीं दुर्घटना में, चोला हर उड़ी जाहि रे-
शरीहर माटी है जी, जीवन में हस गोठियाला, मजा उड़ाला...
