4 साल हो गए शौचालय अधूरा पड़ा है, मजदूरी का पैसा भी नहीं दिए...कृपया मदद करे.

ग्राम पंचायत-महिमा गवारे, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से वीरसिंह कोराम, चन्दरसिंह, बदरू, शौचालय की समस्या के बारे में बता रहे है, 4 साल पहले शौचालय के गड्डे खोद दिए दीवाल खड़ी कर दी, बाकि कार्य अधूरा पड़ा है| जबकि शौचालय नहीं होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, सरपंच सचिव से बोलते है, लेकिन बन जायेगा बोलते है, काम नहीं करते, मजदूरी का पैसा भी नहीं दिया अधूरा निर्माण पड़ा है| शौचालय बन जाता तो, रात बेरात शौच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता| सीजीनेट के साथियों से अनुरोध है कि, शौचालय बनवाने में मदद करे. कृपया फ़ोन दिए गयें नम्बरों पर फ़ोन से बात करे, ताकि समस्या का हल हो सके. सचिव@9407903275. सम्पर्क लालसिंह बघेल@7646871157.

Posted on: Nov 18, 2019. Tags: KANHAIYALAL NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : बाल तोड़ का घरेलू उपचार...

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी बाल तोड़ का घरेलू उपचार बता रहे हैं| कुंदरू का पत्ते का रस और पत्ते को पीस कर उसको कुग्दु बना कर के बाल तोड़ के स्थान पर रखनें से उसमे दर्द जलन कम होती है और पक कर फुट जाता है, इसमें बैगन, चना, मटर, मसूर, उड़द दाल, सेमी का प्रयोग ना करें|
परहेज-मिर्च, मशाला, तेल, खटाई गरिष्ट भोजन का प्रयोग ना करे, मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करे- अधिक जानकारी के लिए-सम्पर्क@ 9111061399.

Posted on: Nov 18, 2019. Tags: HD GANDHI HEALTH RAIPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

उम्र 70 साल हो गया नही मिल रहा वृद्धा पेंशन, अधिकारीयों का कोई पहल नही, कृपया मदद करे-

ग्राम-भाटपाल, पंचायत-दंडवन, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल साथ में ग्रामीण बुजुर्ग मौजूद है जिनका उम्र 70-75 साल हो गया जो बता रहे है, वृद्धा पेंशन नही मिलने की समस्या बता रहा है, बताया जा रहा है की सरकारी योजना से जुडी आज किसी प्रकार की कोई लाभ नही मिले जिसे कई प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है इसकी शिकायत ग्राम पंचायत सरपंच सचिव को दिए गये परन्तु किसी प्रकार की कोंई पहल नही किये| इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिकारीयों से अधिक से अधिक बात कर वृद्धा पेंशन दिला में मदद करे. सम्पर्क रजुराम गावड़े@782899559. सरपंच@6263356660. सचिव@7587499033.

Posted on: Nov 18, 2019. Tags: KAINHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

देवी गीत : कोन ला सोहे अजरा-गजरा, कोन सोहे हार...

ग्राम-केकराखोली, ब्लाक-मगर लोड, जिला-धमतरी (छत्तीसगढ़) से कीर्ति साहू और उनके साथ है पुष्पा मरकाम साथी तिकेश्वरी मरकामदेवी गीत सुना रहा है:
कोन ला सोहे अजरा-गजरा, कोन सोहे हार-
कोन सोहे माथ माँ कुटिया, सोला हो सिंगार-
महामाई ला सोहे अजरा-गजरा, ऋषि होहे हार,
बूढी माई ला सोहे माथ माँ कुतिया, सोला हो सिंगार-
माई बर फुल गजरा, माई बर फुल गजरा-
गुथव हो मलिन के फुल जगरा, सोला हो सिंगार-
काहे फुल के अजरा-गजरा, काहे फुल के हार-
कान्हेर फुल के अजरा-गजरा, चमेली फुल के हार-
कान्हेर फुल के माथ में कुटिया सोला हो सिंगार-
माई बर फुल गजरा, माई बर फुल गजरा-
गुथव हो मलिन के फुल गजरा...

Posted on: Nov 18, 2019. Tags: DHAMTARI CG KEERTI SAHU SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : स्वास्थ वर्धक का घरेलू उपचार...

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी स्वास्थ वर्धक का घरेलू उपचार बता रहे हैं, मंदुक पानी पा रस, मुलेठी का रस, मुलेठी का चूर्ण 100 ग्राम, मुलपुष्प सहीद बिलोल का रस 100 ग्राम, संगपुष्पि का रस 100 ग्राम, सबको साथ में मिलाकर सुरक्षित रख ले और काढ़ा बनायें 1 पाँव शहद मिला ले, और दिन में 2 बार सुबह शाम सेवन करने से लाभ मिलता है, परहेज-मिर्च, मशाला, तेल, खटाई गरिष्ट भोजन का प्रयोग ना करे, मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करे- अधिक जानकारी के लिए-सम्पर्क@ 9111061399.

Posted on: Nov 17, 2019. Tags: HD GANDHI HEALTH RAIPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »